×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Pakistan: चुनाव के बीच फिर कूदा पाकिस्तान, केजरीवाल की बेल की प्रशंसा, PM मोदी पर की ये टिप्पणी

Arvind Kejriwal Pakistan: अरविंद केजरीवाल की जमानत पर पाकिस्तान के पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। इस रिहाई को उन्होंने मोदी सरकार की हार करार दिया।

Viren Singh
Published on: 11 May 2024 8:23 AM GMT
Arvind Kejriwal
X

Arvind Kejriwal (सोशल मीडिया)  

Arvind Kejriwal Pakistan: देश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चरणवार मतदान आयोजित किया जा रहा है। सात चरणों में तीन चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। चार चरणों का मतदान बाकी है, लेकिन इस चुनाव बीच इंडिया गठबंधन के लिए जिस प्रकार से पाकिस्तान अपना प्यार उमेड़ रहा है, वह राहुल गांधी के बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तक पहुंचा गया है। सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को आबकारी घोटाले में जेल में बंद केजरीवाल को चुनाव प्रचार को देखते हुए 1 जून तक अंतरिम जमानत देती। केजरीवाल कल शाम जेल से बाहर भी गए। दिल्ली के मुख्यमंत्री की रिहाई पाकिस्तान ने प्रशंसा व्यक्त की और इसको भाजपा की हार से जुड़ते हुए भारत में उदारवादी के लिए अच्छी खबर करार दिया है। वहीं, भाजपा ने पड़ोसी देश द्वारा केजरीवाल की तारीफ करने पर इंडिया गठबंधन पर कड़ा प्रहार किया है।

केजरीवाल की रिहाई को जोड़ा मोदी की हार से

अरविंद केजरीवाल की जमानत पर पाकिस्तान के पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट पर पाकिस्तान के पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लिखा कि मोदी जी एक और लड़ाई हार गए हैं। केजरीवाल रिहा हो गए हैं। उदारवादी भारत के लिए अच्छी खबर है। फवाद का पोस्ट इंडिया गठबंधन के नेताओं के समर्थन पर यह पहली बार नहीं बल्कि इससे पहले भी आ चुका है। इससे पहले उन्होंने राहुल गांधी के समर्थन में एक पोस्ट किया था। यह पोस्ट आते ही कांग्रेस की मुश्किलें चुनाव में बढ़ गई थीं। भाजपा ने इसको लोकसभा चुनाव का मुद्दा बना किया और हर रैली में कांग्रेस और राहुल गांधी को घेरते हुए लगातार रिश्तों लोकर सवाल उठा रही है। भाजपा को फिर एक चुनावी मुद्दा मिल गया है।

फवाद ने बढ़ाई थी राहुल गांधी की टेंशन

इससे पहले राहुल गांधी की तारीफ करते हुए पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के नेता ने कहा कि राहुल गांधी अपने परदादा जवाहरलाल की तरह ही समाजवादी हैं, विभाजन के 75 साल बाद भी भारत और पाक की समस्याएं एक जैसी हैं। फवाद चौधरी के इस बयान को लेकर भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भाजपा नेताओं ने सवाल उठाया कि कांग्रेस यह बताए कि उनकी पार्टी और पाकिस्तान के बीच क्या संबंध है।

फवाद के समर्थन पोस्ट पर बीजेपी का तंज

पाकिस्तान की प्रशंसा पर भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने हाल ही में वही कहा जो विपक्ष भारत में कहता है, यानी भारत में बीजेपी की सरकार नहीं आनी चाहिए, पीएम मोदी को हारना चाहिए। मैं सभी से अनुरोध है कि वे जाएं और फवाद चौधरी का पोस्ट देखें। कांग्रेस को सरहद पार से मोहब्बत का पैगाम मिल रहा है।

जेल वापसी मुख्यमंत्रियों के विशिष्ट क्लब में शामिल

वहीं केजरीवाल की रिहाई पर उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल अब 'जेल वापसी मुख्यमंत्रियों' के विशिष्ट क्लब में शामिल हो गए हैं। 1997 में बिहार के तत्कालीन सीएम लालू यादव को सदस्यता मिली थी, तमिल की जयललिता को 1996 में नाडु, 2000 में तमिलनाडु के के करुणानिधि... जो शख्स शीला दीक्षित और सोनिया गांधी को जेल भेजने की बात करते थे, तिहाड़ से लौटने के बाद उनके सुर बदल गए हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story