सोमवार के दिन करें भोलेनाथ की खास पूजा, दूर होंगे सारे दुख

photo credit: social media
सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन जो भक्त भोलेनाथ की पूजा करता है उनके घर कभी आर्थिक संकट नहीं आता है।
अगर आप शिव जी की कृपा पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन का उपवास रखें और सुबह उठकर शिव मंदिर जाएं।
महादेव का गंगाजल से अभिषेक करें फिर बेल पत्र चढ़ाएं। अंत में 'शिव तांडव स्तोत्र' का पाठ कर उनकी आरती करें।
ऐसा करने से भोलेनाथ अपने उस भक्त की हर मनोकामना पूरी करेंगे और उनपर हमेशा अपनी कृपा बनाकर रखेंगे।
भोलेनाथ को प्रसन्न करना है तो आप शिव मंदिर में जाएं और शिवलिंग पर जल अर्पित करें। ऐसा करना बहुत फलदायी माना गया है।
भोलेनाथ की पूजा करने के बाद शिवजी के मंत्रों का जाप जरूर करें। ऐसा करने से भगवान स्वंय अपनी कृपा बरसाते हैं।
भोलेनाथ की पूजा करते समय हमेशा ध्यान रखें कि उनकी पूजा में कोई भी ऐसी चीजों का इस्तेमाल ना हो जिससे उनको क्रोध आ जाए।