बेटी की शादी करने के बाद 51 साल की ये एक्ट्रेस बनी दूसरी बार दुल्हन

photo credit: instagram
पाकिस्तान की इस एक्ट्रेस के दूसरी शादी इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस एक्ट्रेस ने 51 साल की उम्र में अपनी दूसरी शादी का खुलासा किया है।
पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस जवेरिया अब्बासी ने हाल ही में अपनी दूसरी शादी की गुड न्यूज शेयर की है।
एक्ट्रेस ने अपनी शादी की बात को कंफर्म करते हुए कहा कि उनकी शादी को 3 महीने हो चुके हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अभी तक शेयर नहीं की हैं, लेकिन अपनी दुल्हन बनी फोटो शेयर की है।
इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने लाल रंग का जोड़ा पहना है और दुल्हन की तरह सजी-धजी हैं। फैंस का उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है।
बता दें कि जवेरिया की पहली शादी 1997 में शामून अब्बासी से हुई थी, लेकिन दोनों ने शादी के 12 साल बाद 2009 में तलाक ले लिया।
पहली शादी से जवेरिया की एक बेटी अन्जेला अब्बासी है। एक्ट्रेस ने बताया कि पहले मुझ पर बहुत जिम्मेदारी थी। माता-पिता की देखभाल करनी होती थी, अब सारी चीजों से फारिक होने के बाद मैंने सोचा शादी कर लूं।
एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने बेटी को अकेले पाला है और कुछ समय पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी की है। बेटी की शादी के बाद मैं अकेली हो गई थी इसलिए मैंने दूसरी शादी का फैसला किया।
एक्ट्रेस ने बताया कि एक डिनर के दौरान उनकी उनके दूसरे पति से मुलाकात हुई थी। फिर फोन पर बातें हुईं और एक दिन उन्होंने शादी के लिए प्रपोज कर दिया।
बता दें कि जवेरिया के पति एक बिजनेसमैन हैं। वहीं, अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे अब तक कई बड़े शोज का हिस्सा रह चुकी हैं, जिनमें दिल दिया दहलीज, खुशियां, दोराहा और शहनाई शामिल हैं।