शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने होने वाले दामाद के साथ जमकर तस्वीरें क्लिक कराई। शादी ही उन रूमर्स को भी खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि दिग्गज अपनी बेटी सोनाक्षी के अचानक शादी की प्लानिंग से नाराज हैं।

दुल्हन की तरह सज गया 'रामायण', देखें खूबसूरत तस्वीरें
photo credit: social media
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा के घर खुशियों का माहौल है।
उनकी इकलौती बेटी और एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी के बंधन में बंधने जा रही है।
इस खुशी में शत्रुघ्न सिन्हा का घर 'रामायण' भी दुल्हन की तरह सज चुका है। वहीं सोनाक्षी-जहीर के प्री वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो चुके हैं, जिसकी तस्वीरें भी सामने आ गई है।
सोनाक्षी सिन्हा ने बीते दिन अपने पिया जहीर के नाम की मेहंदी भी रचवा ली है।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को इंटिमेट वेडिंग कर रहा है। इसी के साथ सोनाक्षी और जहीर की शादी की तमाम रस्में भी शुरू हो चुकी हैं।
जहीर के फ्रेंड जफर अली मुंशी ने अपने इंस्टा स्टोरी पर सोनाक्षी और जहीर इकबाल की मेहंदी फंक्शन की तस्वीरें शेयर की हैं।
सोनाक्षी की शादी पर पापा शत्रुघ्न सिन्हा ने भी अपने घर रामायण को दुल्हन की तरह सजवा दिया है।
शत्रुघ्न सिन्हा का घर रामायण रोशनी से जगमगा रहा है। पूरे घर को झालर वाली लाइट्स से सजाया गया है।
सोनाक्षी अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के घर रामायण से विदा होकर जहीर इकबाल की दुल्हनिया बन ससुराल पहुंच जाएंगीं। हालांकि, सोनाक्षी पिछले एक साल से अपने खुद के घर में रह रही हैं।
गुरुवार को शत्रुघ्न सिन्हा अपने होने वाले दामाद जहीर इबाल के परिवार से मिलने भी पहुंचे थे।इस दौरान जहीर और शत्रुघ्न के बीच गजब की बॉन्डिंग दिखी।