सोनाक्षी से पहले ये हसीनाएं भी पहन चुकी हैं शादी में मां की साड़ी
photo credit: instagram
सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को एक्टर जहीर इकबाल संग रजिस्टर्ड मैरिज की है।
अपनी शादी को और ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए सोनाक्षी ने अपनी मां की विंटेज साड़ी और गहने पहने थे, जिसमें वो बहुत ही सुंदर लग रही थी।
सोनाक्षी सिन्हा पहली ऐसा एक्ट्रेस नहीं है, जिन्होंने अपनी शादी में मां की साड़ी पहनी है। इससे पहले भी कई हसीनाएं अपनी मां की साड़ी और ज्वेलरी को पहन चुकी हैं।
सोनम कपूर
सोनम कपूर अपनी शादी के फंक्शन में मां सुनीता कपूर की साड़ी में नजर आई थी। इसके लिए उन्होंने अपनी मां को शुक्रिया भी अदा किया था।
गुल पनाग
गुल पनाग ने भी अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए मां लहंगा पहना था। बता दें कि एक्ट्रेस ने 2011 में पायलट ऋषि अटारी से शादी की थी।
यामी गौतम
यामी गौतम ने शादी में अपनी मां की सिल्क की साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने ट्रेडिशनल पहाड़ी ज्वेलरी के साथ पहना था।
करीना कपूर
करीना कपूर का नाम भी इस लिस्ट में है। एक्ट्रेस ने अपने वेडिंग रिसेप्शन में अपनी सास शर्मिला टैगोर की वेडिंग ड्रेस पहनी थी।
कृति खरबंदा
कृति खरबंदा ने अपनी चूड़ा सेरेमनी में नानी मां का हार और मां की शादी का दुपट्टा साड़ी के साथ कैरी किया था।