शादी के लिए सोनाक्षी बदलेंगी अपना धर्म! होने वाले ससुर ने बताया सच

photo credit: instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को मुस्लिम एक्टर जहीर इकबाल से शादी करने वाली है। ऐसे में लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।
लोगों के मन में ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या सोनाक्षी इस शादी के लिए हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम बनने वाली है।
अब एक्ट्रेस के धर्म परिवर्तन पर उनके होने वाले ससुर इकबाल रतनसी ने चुप्पी तोड़ी है।आइए जानते हैं
शादी से पहले इकबाल रतनसी ने अपनी होने वाली बहू सोनाक्षी सिन्हा के धर्म परिवर्तन वाली अफवाहों पर भी बड़ा बयान दिया है।
इकबाल रतनसी ने बताया कि ये बात पक्की है कि वो अपना धर्म नहीं बदलेगी क्योंकि यहां दोनों का मिलन दिलों का मिलन है। इसमें धर्म की कोई भूमिका नहीं है।
उन्होंने कहा कि हिंदू भले ही भगवान कहे और मुसलमान अल्लाह, लेकिन हम सभी इंसान हैं। मेरा आशीर्वाद जहीर और सोनाक्षी के साथ है।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पिछले काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अब शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है।
कपल की शादी 23 जून को मुंबई में होगी जिसमें उनकी फैमिली और खास दोस्तों के अलावा बॉलीवुड की भी कई बड़े सितारे शामिल होने वाले हैं।