घर की इस दिशा में मोर पंख रखने के होते हैं कई फायदें

photo credit: social media
मोर पंख को हिंदू धर्म और ज्‍योतिष शास्‍त्र में बहुत अहम माना गया है। भगवान श्रीकृष्‍ण को मोरपंख बेहद प्रिय है।
वास्‍तु शास्‍त्र में मोर पंख के कई फायदे बताए गए हैं। घर में सही जगह पर रखा मोरपंख आपकी किस्‍मत चमका सकता है।
वास्तु के अनुसार घर में मोर पंख रखने से धन धान्य बढ़ता है। वास्‍तु दोषों से छुटकारा मिलता है। घर में सकारात्‍मकता रहती है। आइए जानते हैं कहां रखें मोर पंख
घर में मोर पंख रखने की सही दिशा घर की पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा है। इससे राहु दोष दूर होता है। साथ ही जीवन के सारे कष्‍ट दूर होते हैं।
आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए मोर पंख को तिजोरी के अंदर खड़ा करके रखें। इससे तिजोरी में धन बढ़ता जाता है।
मोर पंख का संबंध ज्ञान की देवी सरस्‍वती से भी है। एकाग्रता और याददाश्‍त बढ़ाने के लिए स्टडी टेबल के पास एक या दो मोर पंख लगाएं।
पारिवारिक कलह से छुटकारा पाने के लिए लिविंग रूम के पूर्व में 7 मोर पंखों का गुच्छा रखें।
खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए अपने बेडरूम की दीवार पर 2 मोर पंख लगा दें। इससे आपके घर में सकारात्मक उर्जा बनी रहेगी।