×

1 November 2022 Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक राशि के जातकों की चोट व दुर्घटना से हानि होने की है संभावना, बरतें सावधानियां

1 November 2022 Aaj Ka Rashifal: जानिये कि आज किस पर बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा , किसे मिलेगी बिज़नेस में सफलता, किसे मिलेगा अपनों का साथ और प्यार।

Acharya Kaushlendra Pandey
Published on: 1 Nov 2022 12:54 AM GMT (Updated on: 1 Nov 2022 12:55 AM GMT)
aaj ka rashifal
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

1 November 2022 Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल 1 नवंबर 2022 का राशिफल | हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं।बता दें कि दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) हर दिन का घटनाओं का फलित होने के साथ ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल भी विस्तार से बताया जाता है। गौरतलब है है कि इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ- साथ पंचांग की भी गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भी भविष्यफल निहित होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं । उदाहरण स्वरुप दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। या आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर आपको किस तरह के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इसके अलावा किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक अपने स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकता है।

आज का दिन 1 नवंबर 2022 मंगलवार कुछ लोगों के लिए अच्छा और कुछ के लिए बुरा परिणाम लेकर आ सकता है। आज का दिन 12 राशियों के जातक के लिए बिजनेस , सेहत , संबंध और प्यार के लिए खास रहने वाला है। जानिये कि आज किस पर बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा , किसे मिलेगी बिज़नेस में सफलता , किसके अपने हो सकते हैं दुश्मन , किसे मिलेगा अपनों का साथ और प्यार। आपके दिमाग में चल रहे इन सभी सवालों का जवाब दे रहे हैं ज्योतिष सेवा केन्द्र लखनऊ के आचार्य कौशलेन्द्र पाण्डेय जी।

तो आइये जानते हैं ज्योतिष सेवा केन्द्र लखनऊ के आचार्य कौशलेन्द्र पाण्डेय जी से आज का दैनिक राशिफल। आचार्य कौशलेन्द्र पाण्डेय जी के अनुसार


1.मेष (Aries Daily Horoscope) 1 नवंबर 2022 :

पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में तालमेल बैठाना पड़ेगा।


2.वृष ( Taurus Daily Horoscope) 1 नवंबर 2022 :

मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।


3.मिथुन (Gemini Daily Horoscope) 1 नवंबर 2022 :

मेहमानों का आवागमन रहेगा। व्यय होगा। उत्सावर्धक सूचना मिलेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। आत्मसम्मान बना रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं। जोखिम न उठाएं। व्यवसाय ठीक चलेगा। लोगों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा।


4.कर्क (Cancer Daily Horoscope) 1 नवंबर 2022 :

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ी समस्या दूर हो सकती है। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नौकरी में काम का बोझ बढ़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जोखिम लेने से बचें।


5.सिंह (Leo Daily Horoscope) 1 नवंबर 2022 :

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। कानूनी बाधा आ सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ कम रहेगा।


6.कन्या (Virgo Daily Horoscope) 1 नवंबर 2022 :

यात्रा मनोनुकूल रहेगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है, प्रयास करें। उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। परिवार की चिंता रहेगी। अपेक्षित कार्य समय पर पूरे होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें।


7.तुला (Libra Daily Horoscope) 1 नवंबर 2022 :

नकारात्मकता बढ़ेगी। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। मान घट सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। दूसरों से अपेक्षा पूरी न होगी। कुसंगति से बचें। उत्साह में कमी रहेगी। धैर्य रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। उतार-चढ़ाव से घबराए नही।


8.वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope) 1 नवंबर 2022 :

चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। लेन-देन में सावधानी आवश्यक है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय की गति धीमी हो सकती है, धैर्य रखें। अपेक्षित कार्यों में देरी होगी।


9.धनु (Sagittarius Daily Horoscope) 1 नवंबर 2022 :

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ स्थिति बनेगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य संभव है। विवाद से बचें। निवेश, यात्रा व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी।


10.मकर (Capricorn Daily Horoscope) 1 नवंबर 2022 :

सगे-संबंधी सहयोग करेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। काम का बोझ बढ़ सकता है। आय में वृद्धि होगी। थकान रहेगी।


11.कुंभ (Aquarius Daily Horoscope) 1 नवंबर 2022 :

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। रोजगार में वृद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। व्यावसायिक यात्रा में सावधानी रखें। घर-बाहर तनाव रह सकता है। नए लोगों से संबंध बन सकते हैं।


12.मीन (Pisces Daily Horoscope)1 नवंबर 2022 :

यात्रा मनोरंजक रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। धनलाभ होगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्य होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वृद्धजन मार्गदर्शन देंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम न लें। विवाद से बचें।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story