×

2024 Lucky Horoscope: इस ग्रह की वजह से 2024 इन राशियों के जीवन में लाएगा धन की बाढ़, होंगे मालमाल, जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

2024 Lucky Horoscope: साल 2024 आने वाला है। हर साल किसी के लिए अच्छा तो किसी के लिए बुरा होता है, जानते हैं इस साल कौन होगा मालामाल

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 6 Nov 2023 12:30 AM GMT (Updated on: 6 Nov 2023 12:30 AM GMT)
2024 Lucky Horoscope: इस ग्रह की वजह से 2024 इन राशियों के जीवन में लाएगा धन की बाढ़, होंगे मालमाल, जानिए किसकी चमकेगी किस्मत
X

2024 Me Ye Rashi Hogi Malamaal: शनि को न्याय के देव है और कर्म कारक ग्रह माने जाते हैं, शनि देव को न्याय का देव माना जाता है जो लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनि अभी अपनी स्वयं की राशि कुंभ में विराजमान हैं।

साल 2024 में शनि राशि परिवर्तन नहीं करेंगे लेकिन उनकी स्थिति में अगले साल बदलाव आएगा। अगले साल शनि कुंभ राशि में ही रहेंगे और इस साल वह किसी अन्‍य राशि में गोचर नहीं करेंगे। साल 2024 में शनि कुंभ में रहते हुए वक्री और मार्गी चाल चलेंगे। 29 जून, 2024 से 15 नवंबर, 2024 को शनि वक्री रहेंगे। 11 फरवरी, 2024 से 18 मार्च, 2024 के दौरान शनि अस्‍त रहेंगे। वहीं 18 मार्च, 2024 को शनि उदित होंगे। शनि की यह अवस्था कुछ राशियों को शुभ फल देगी।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि इस समय अपनी स्वराशि कुंभ राशि में विराजमान रहते हैं। इसके साथ ही 4 नवंबर 2023 को कुंभ राशि में मार्गी हो रहे हैं। शनि की वजह से कई राशि को लाभ मिलेगा, क्योंकि शनि अपनी स्व त्रिकोण राशि में विराजमान है। शनि 140 साल बाद कुंभ राशि में मार्गी होंगे। शनि की इस चाल से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। शनि साल 2024 की शुरुआत तक सीधी चाल से चलेंगे। जानते हैं शनि के सीधी चाल चलने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

2024 में सैलरी बढ़ने के योग

मेष राशि साल 2024 में शनि की स्थिति से मेष राशि वालों को विशेष लाभ होगा। आपकी आय में असीम वृद्धि होने के संकेत हैं।इस राशि के व्‍यापारियों को शनि के इस गोचर से बड़ा मुनाफा मिलने की संभावना है। साल 2024 में शनि मेष राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा।इस साल आपके वेतन में वृद्धि होने के आसार बनेंगे।

2024 में संघर्ष के बाद सफलता

वृष राशि शनिदेव इस राशि से 10वें स्थान हैं। शनि की मार्गी अवस्था फायदेमंद रहेगी, लेकिन कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी आप वो सफलता मिलेगी, जिसकी आपको चाहत है। साल 2024 में इस राशि विचारों से कारोबार में सफलता मिलेगी और भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में आमदनी में इजाफा होगा और कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। आपके कड़े प्रयासों से करियर के क्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिलेगी और पारिवारिक जीवन सुख शांति वाला रहेगा। पिता के साथ चल रही अनबन दूर होगी और उनकी मदद से कई कार्य पूरे होंगे।

2024 में करियर में बड़ी सफलता

कन्‍या राशि शनि के प्रभाव से जातक अपने करियर में बड़ी सफलता पाएंगेे। मई, 2024 के बाद करियर में किस्‍मत का साथ भी मिलेगा और आपकी संपन्‍नता में भी वृद्धि होगी। इस साल आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। करियर के मामले में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में बदलाव या स्‍थानांतरण के योग है, मन लगाकर काम करेंगे. 18 मार्च, 2024 को शनि कुंभ राशि में उदय होंगे जिससे आप करियर में प्रगति करेंगे और आपको अपने प्रयासों में सफलता हासिल होगी।

2024 में बरसेगी शनिदेव की कृपा

तुला राशि -शनि कुंभ राशि में मार्गी होकर इस राशि में पांचवे भाव में विराजमान रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को नवंबर से लेकर नए साल 2024 तक काफी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। शनि के सीधी चाल चलने से इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति सही हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। कर्ज से छुटकारा मिलने के साथ बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। अध्यात्म की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। शनिदेव की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं।

साल 2024 में आपको कई क्षेत्रों में फायदा होगा और पुराने विवादों से मुक्ति मिलेगी। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आपको नए साल में उससे मुक्ति मिल सकती है। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी शनिदेव की कृपा आपको मिलेगी। भाग्य का साथ मिलने से आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे और अटके धन की भी प्राप्ति होगी। साल 2024 में कई लाभ होने वाले हैं, उनकी आमदनी में इजाफा होगा, कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा और सहकर्मियों व अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे।

2024 में मुनाफा के आसार

धनु राशि- इस राशि में शनि तीसरे घर में रहने वाले हैं। इस अवधि में इस राशि के जातकों को आर्थिक, पारिवारिक, मानसिक समस्याओं से निजात मिल सकती है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो विदेश जाने का मौका मिल सकता है। कार्यस्थल में आपके काम को देखते हुए उच्च अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं। इसके साथ ही आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस के क्षेत्र की बात करें, तो आपको लाभ ही लाभ मिल सकता है। आपकी पकड़ उच्च स्तर में होगी, जिससे अधिक मुनाफा मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। रिश्तों की बात करें, तो जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीत सकता है।

2024 में पदोन्नति के योग

मकर राशि- इस राशि में कुंभ दूसरे भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे धन लाभ के साथ हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। करियर की बात करें, तो नई नौकरी तलाश कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। इसके साथ ही इंक्रीमेंट और पदोन्नति हो सकती है। बिजनेस के क्षेत्र की बात करें, तो शनि का मार्गी होना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। शुरुआत में थोड़ी कठिनाई हो सकती है। लेकिन समय के साथ आपको बिजनेस में लाभ ही लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है, जिससे आपको हर क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही आय के नए स्तोत्र खुलेंगे और धन लाभ के संकेत नजर आ रहे हैं।

2024 में संपत्ति बढ़ने के योग

कुंभ राशि इस राशि पर चल रही साढ़ेसाती का शुभ प्रभाव आपको साल 2024 में तरक्की के कई नए मौके देगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आपके व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव रहेगा। नौकरी पेशा जातक साल 2024 में अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं और जीवनसाथी के साथ मिलकर नई संपत्ति भी खरीद सकते हैं। अगर आप किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान हैं तो आपको उससे राहत मिलेगी। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा और शनि की मार्गी अवस्था से पारिवारिक सदस्यों की उन्नति भी होगी। निवेश से अच्छा लाभ होगा और आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आएगी।


Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story