×

आज का कुंभ राशिफल 11 अगस्त 2021: सेहत को लेकर रहें सतर्क, क्या मिलेगा प्यार, जानिए आज का राशिफल

आज का कुंभ राशिफल 11 अगस्त 2021: शिक्षक के सहयोग से काम बनेंगे। परीक्षा में सफलता के योग है। मानसिक तनाव बढ़ेगा। सूझ-बूझ से आप स्थिति को अपने पक्ष में करें।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 10 Aug 2021 8:51 AM GMT
आज का कुंभ राशिफल 11 अगस्त 2021:  सेहत को लेकर रहें सतर्क, क्या मिलेगा प्यार, जानिए आज का राशिफल
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Aaj Ka Kumbh Rashi 11 August 2021:

  • 11 August 2021 आज का कुंभ राशिफल ( Aquarius Horoscope Today) कुंभ राशिफल की भविष्यवाणी के अनुसार जातक सेहत पर ध्यान दें। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा भी कर सकते है। पिता के साथ संबंध अच्छे बनेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। शिक्षक के सहयोग से काम बनेंगे। परीक्षा में सफलता के योग है। मानसिक तनाव बढ़ेगा। सूझ-बूझ से आप स्थिति को अपने पक्ष में करें।

    • धन-संपत्ति ( Money) बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं।
    • सेहत ( Health) सेहत को लेकर सतर्क रहें।
    • करियर ( Career) विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। मेहनत का सार्थक परिणाम मिल सकता हैं।
    • प्यार ( Love) आज का लव राशिफल दोस्ती को प्यार में बदलने और साथ काम करने वाले किसी को प्रपोज करेंगे।
    • परिवार ( Family) आज आपका दिन परिवार के साथ प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा।
    • कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) शिव तांडव स्त्रोत का जप करें।
    • पूर्वाभास (Forecast) आपका समाज में सम्मान बढ़ेगा।
    • शुभ अंक (Lucky Number) 8

राशिफल ज्ञान


क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story