×

Astro Tips for Hair Wash: हफ्ते के इन दिन में नहीं घुलने चाहिए बाल, झेलनी पड़ सकती है आपको परेशानी

Astro Tips for Hair Wash: आइए आपको बताते हैं कि किस दिन बाल धोना चाहिए और किस दिन नहीं धोना चाहिए और उसका क्या असर होता है।

Vidushi Mishra
Published on: 11 Feb 2023 2:22 AM GMT
Astro Tips for Hair Wash
X

Astro Tips for Hair Wash (Photo - Social Media)

Best Days to Wash Hair Astrology: हिंदू धर्म में नाखून काटने, बाल कटवाने-धोने से लेकर कई सारे कामों के लिए बहुत से रीति-रिवाज बताए गए हैं। जिनमें से कुछ काम अच्छे दिनों पर ही करने के लिए जोर दिया जाता है। जिसमें सुहागिन महिलाओं और कुंवारी लड़कियों को बाल धोने-कटवाने पर दिनों का खास ध्यान रखना होता है। क्योंकि महिलाओं की इन हरकतों को घर की सुख-समृद्धि और बरकत से जोड़ा जाता है। इस वजह से धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार, महिलाओं को दिनों से हिसाब से बालों को धोना चाहिए। ताकि घर में नकारात्मक ऊर्जा का विस्तार भी न हो। आइए आपको बताते हैं कि किस दिन बाल धोना चाहिए और किस दिन नहीं धोना चाहिए और उसका क्या असर होता है।

हफ्ते में किस दिन बाल धोना शुभ होता है यहां जानें-

सोमवार

सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सुहागिन महिलाओं को बाल नहीं धोना चाहिए। ये दिन भगवान शिव-शंकर और माता पार्वती को समर्पित होता है। इस वजह से सुहागिन और कुंवारी कन्याओं को सज-धज के रहना चाहिए। साफ-सुथरे कपड़े पहनने चाहिए।

मंगलवार

हिंदू धर्म के अनुसार, मंगलवार को सुहागन महिलाओं और कुंवारी कन्याओं को भी बाल नहीं धोने चाहिए।

बुधवार

हफ्ते के चौथे दिन बुधवार को सुहागन महिलाएं और कुंवारी लड़कियां अपने बालों को धो सकती हैं। ऐसा करने से घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

गुरुवार

गुरुवार के दिन किसी को भी बाल नहीं धोना चाहिए। ऐसा बताया जाता है कि इस दिन बाल धोने से आर्थिक तंगी और परेशानी का सामना करना पड़ता है।

शुक्रवार

हिंदु धर्म में बताया गया है कि शुक्रवार को बाल धोना बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी और शुक्र देव की कृपा पूरे परिवार पर बनी रहती है। साथ ही सौंदर्य में भी बढ़ोत्तरी होती है।

शनिवार

शनिवार को बाल नहीं धोना चाहिए। ये दिन शनि देव को समर्पित होता है।

रविवार

रविवार बाल धोने के लिए सबसे अच्छा दिन होता है। इस दिन कन्याएं, सुहागिनें सभी बाल धो सकती हैं।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story