×

Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि में हवन के बिना अधूरी है पूजा, जानिए नियम और मंत्र जाप

Navratri Me Hawan Ka Mahatva:नवरात्रि में नौदुर्गा के सभी स्वरूपों की पूजा होती है। अंत में कन्या पूजन और हवन के साथ नवरात्रि समाप्त हो जाते हैं। इसलिए हवन करने में पूरी सावधानी बरतनी चाहिए।हवन करने का एक पूरा विधि-विधान है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 25 Sep 2023 3:52 AM GMT (Updated on: 25 Sep 2023 3:52 AM GMT)
Chaitra Navratri 2023 Navratri Me Hawan Ka Mahatva
X

Chaitra Navratri 2023 Navratri Me Hawan Ka Mahatva (Photo - Social Media)

Navratri Me Hawn Ka Mahatava नवरात्रि में हवन का महत्व: नवरात्रि में हवन-पूजन का बहुत महत्व है। हवन पूजन से ही मां भगवती की पूजा सफल होती है। कोई भी पूजा और मंत्र का जप बिना हवन के अपूर्ण है। किसी भी वैदिक पूजा में विधि-विधान से हवन करना आवश्यक है। ग्रहों के बीज मंत्र की निश्चित संख्या होती है। नवरात्र में माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए दुर्गासप्तशती के विभिन्न मंत्रों से माता को प्रसन्न करने के लिए हवन करते हैं। नवरात्रि में नौदुर्गा के सभी स्वरूपों की पूजा होती है। अंत में कन्या पूजन और हवन के साथ नवरात्रि समाप्त हो जाते हैं। इसलिए हवन करने में पूरी सावधानी बरतनी चाहिए।हवन करने का एक पूरा विधि-विधान है।

नवरात्रि में ऐसे करें हवन

हवन पूजन विधि देवी स्थापना या माता की चौकी के पास हवन कुण्ड बनाना चाहिए। नौदिनों माता के व्रती रहने वाले श्रद्धालुओं को पूजन सामग्री के साथ उपासना करनी चाहिए। देवी की मूर्ति रखकर हवन शुरू करवाना चाहिए। आम की लकड़ी आमतौर पर हवन हेतु प्रयोग की जाती है। हवन की सम्पूर्ण सामाग्री होनी चाहिए। जौ का प्रयोग नवरात्र के हवन में अवश्य करना चाहिए। तिल के प्रयोग से आध्यात्मिक उत्कर्ष एवं कष्टों का शमन होता है। गुड़ का प्रयोग मंगल और सूर्य ग्रह को प्रसन्न करने के लिए है। चीनी चंद्रमा और शुक्र के लिए है। गाय के ही घी का प्रयोग करें। घी अग्नि का मित्र और शुक्र का प्रतीक है। सूखे हवन वाले नारियल का प्रयोग अंत में करते हैं। इस पर घी का लेपन करके अग्नि को समर्पित करते हैं। हवन नवरात्रि पूजा की परिपूर्णता है। माना जाता है कि इससे माता प्रसन्न होती हैं और ग्रहों को भोजन मिलता है। एक विशेष बात, तांत्रिक पूजा के हवन की विधि और द्रव्य वैदिक पूजा से अलग होते हैं। दुर्गासप्तशती में सप्तश्लोकी दुर्गा में वर्णित मंत्रों से हवन अवश्य करें।

हवन के समय मंत्र जाप

हवन करते हुए बीज मंत्र- ॐ ऐं ह्लीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे नमः को जोर-जोर से उच्चारण करें...।

इस मंंत्र से मां से सौभाग्य प्राप्ति की उपासना करें-

देहि सौभाग्य मारोग्यम देहिमें परमम सुखम, रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि। इस महामंत्र में सभी मनोकामनाएं सन्निहित हैं। श्री रामचरितमानस के किसी भी मंत्र से भी हवन कर सकते हैं। नवरात्र में ब्रह्ममुहूर्त में श्री राम रक्षा स्तोत्र में वर्णित किसी भी मंत्र से हवन करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। नवरात्रि में देवी के नौ रूपों की स्तुति करें। इन नौ दिनों में सौ गुना फल की प्राप्ति होती है।

शारदीय नवरात्रि शुभ मुहूर्त

इस बार शारदीय नवरात्रि में माता रानी हाथी पर सवार होकर आ रही है। जो हरियाली और खुशहाली का संकेत है। कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त- 15 अक्टूबर 2023 को सुबह 11:44 मिनट -12:30 मिनट तक रहेगा

घटस्थापना रविवार , 15 अक्टूबर2023

घटस्थापना मुहूर्त -सुबह 11:44 मिनट -12:30 मिनट तक,11:09 AM से 11:55 AM

घटस्थापना अमृत काल -11:07 AM से 12:35 PM

घटस्थापना मुहूर्त प्रतिपदा तिथि पर है

शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ- 14 अक्टूबर रात 11:25 मिनट

शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि समाप्त- 16 अक्टूबर सुबह 1:13 मिनट

इसके साथ ही इस नवरात्रि में एक विशेष संयोग भी बनता दिख रहा है । इस बार नवरात्रि पर मकर राशि में शनि देव, मंगल के साथ रहेंगे, जो पराक्रम में वृद्धि करेंगे। रवि पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग नवरात्रि को स्वयं सिद्ध बनाएंगे। शनिवार से नवरात्रि का प्रारंभ शनिदेव का स्वयं की राशि मकर में मंगल के साथ रहना निश्चित ही सिद्धि कारक है। इससे कार्य में सफलता, मनोकामना की पूर्ति, साधना में सिद्धि मिलेगी। चैत्र नवरात्रि के दौरान कुंभ राशि में गुरु, शुक्र के साथ रहेगा। मीन में सूर्य, बुध के साथ, मेष में चंद्रमा, वृषभ में राहु, वृश्चिक में केतु विराजमान रहेंगे।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story