×

Chaitra Navratri 2024: इन तीन राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है इस साल की चैत्र नवरात्रि, धन सम्पदा का होगा लाभ

Chaitra Navratri 2024 Zodiac Sign: इस साल की चैत्र नवरात्रि पर इन तीन राशि के जातकों पर माँ दुर्गा की विशेष कृपा होगी, आइये जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां।

Shweta Srivastava
Published on: 3 April 2024 4:18 AM GMT
Chaitra Navratri 2024
X

Chaitra Navratri 2024 (Image Credit-Social Media)

Chaitra Navratri 2024 Zodiac Sign: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल से होगी वहीँ ये 17 अप्रैल को रामनवमी के साथ समाप्त होगी। ऐसे में इस बार की नवरात्रि आपके लिए कितनी शुभ होगी और किन राशि के लोगों के लिए सुख समृद्धि लेकर आएगी आइये जान लेते हैं।

इन राशि के जातकों के लिए शुभ है नवरात्रि (Chaitra Navratri 2024 lucky Sun Sign)

इस साल नवरात्रि पर कुछ दुर्लभ योग बन रहे हैं जिससे कुछ राशि के जातकों को धन, नौकरी और व्यापार का लाभ मिलेगा। इस साल माँ दुर्गा घोड़े पर सवार होकर पृथ्वी पर आएंगी। माता रानी नौ दिन अपने भक्तों के कष्टों को दूर करतीं हैं और उनकी सभी मनोकामना को पूरा करतीं हैं। ऐसे में चैत्र नवरात्रि पर पहले दिन से लेकर रामवामी तक हर दिन शुभ माना जाता है।

वहीँ आपको बता दें कि इस साल की चैत्र नवरात्री पर बेहद दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। जिसका असर कई राशियों पर पड़ेगा। ऐसे में कहा जा रहा है कि इन तीन राशियों पर इसका विशेष असर होगा और उन्हें भाग्योदय का ये समय होने वाला है। जिससे उनको धन सम्पति से लेकर कारोबार और करियर में विशेष लाभ मिलेगा। आइये जानते हैं कौन सी हैं ये राशि।

इस साल चैत्र नवरात्रि पर 30 साल बाद दुर्लभ संयोग बन रहा है। जिसके चलते इन 3 राशि के जातकों पर माता रानी की विशेष कृपा होगी। दरअसल इस साल अमृत सिद्धि योग, शश योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अश्विनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही चैत्र नवरात्रि से हिंदू नववर्ष भी प्रारम्भ होता है। वहीँ आपको बता दें कि मेष, मीन और कर्क राशि वालों को पूरे साल माँ दुर्गा की विशेष कृपा मिलेगी।

कर्क राशि - चैत्र नवरात्रि कर्क राशि वालों के जातकों के लिए खुशियां लेकर आ रही है। जिसमे उन्हें आर्थिक लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इसके साथ ही जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में उन्हें सफलता मिलेगी। वहीँ इनकम के कई नए स्त्रोत खुलेंगे। पुराने निवेश से फायदा होता भी नज़र आ रहा है। अगर आप कोई नया इनवेस्मेंट करने की सोच रहे हैं तो ये समय आपके लिए बेहद उपयुक्त है। इसके साथ ही नई नौकरी की तलाश में अगर आप हैं तो भी ये समय बेहद अच्छा समय है।

वृषभ राशि - चैत्र नवरात्रि पर वृषभ राशि के सदस्यों के लिए भी काफी अच्छा समय होने वाला है। उनके लिए काफी शुभ योग बन रहे हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि नवरात्रि के एक दिन पहले लग रहा सूर्य ग्रहण वृषभ राशि वालों के लिए काफी शुभ होने वाला है। इस राशि के जातकों के लिए नवरात्रि का ये पर्व उनके भाग्य को उदय करने का समय है। जिसमे उन्हें माँ दुर्गा की विशेष कृपा मिलेगी।

मेष राशि - मेष राशि के जातकों के लिए भी नवरात्रि का ये त्योहार बेहद भाग्यशाली होने वाला है। उन्हें अपने कार्य और व्यापार में सफलता मिलेगी। साथ ही उनके स्वास्थ में भी सुधार आएगा। घर में शुभ और मांगलिक कार्य होने के संकेत भी नज़र आ रहे हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story