×

Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन विशेष रूप से क्या खरीदने पर प्रसन्न होते हैं भगवान धन्वंतरि,आती है सुख समृद्धि

Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन आप भी खरीदिये ये ख़ास चीज़ें इससे खुश होते हैं भगवान् धन्वंतरि जीवन में आती है सुख समृद्धि और खुशियां।

Shweta Srivastava
Published on: 10 Nov 2023 10:15 AM GMT (Updated on: 10 Nov 2023 10:15 AM GMT)
Dhanteras 2023
X

Dhanteras 2023 (Image Credit-Social Media)

Dhanteras 2023: दिवाली का त्यौहार आते ही हर तरफ चहल पहल और सजावट का सामान बिकना शुरू हो जाता है। ऐसे में आपने भी अपनी शॉपिंग लिस्ट तैयार कर ही ली होगी लेकिन अगर अभी तक आपने धनतेरस पर क्या लें ये तय नहीं किया है तो अब इसमें ज़्यादा समय नहीं बचा है। इतना ही नहीं आपको इसके लिए ये भी पता होना चाहिए कि धनतेरस पर क्या चीज़ लेना सबसे शुभ माना जाता है और इससे भगवान् धन्वंतरि बेहद प्रसन्न होते हैं।

धनतेरस के दिन ये खरीदना बेहद शुभ होता है

धनतेरस के दिन आपने भी कई चीज़ों के बारे में सोचा होगा जो आप ले सकते हैं। कहते हैं इस दिन नई चीज़ें लेना बेहद शुभ होता है। लोग इस दिन विशेष रूप से सोने या चांदी के आभूषण खरीदते हैं या और भी कई तरह की चीज़ें लेते हैं। जिसमे सभी प्रकार के बर्तन, रसोई का सामान , वाहन, कपड़े एवं रेडीमेड गारमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स, बिजली का सामान एवं उपकरण, व्यापार करने के उपकरण जैसे कंप्यूटर एवं कंप्यूटर से जुड़े उपकरण, मोबाइल , बही खाते, फर्नीचर, एकाउंटिंग का अन्य सामान आदि भी शामिल होते हैं। वहीँ धनतेरस को झाड़ू लेना भी काफी अच्छा माना जाता है। इसके अलावा एक ऐसी चीज़ भी है जिसे इस दिन खरीदना सबसे ज़्यादा शुभ माना जाता है।

कहते हैं कि धनतेरस के दिन ही भगवान धन्वंतरि का आगमन हुआ था। भगवान धन्वंतरि को विष्णु भगवान् का अवतार माना जाता है। उन्हें औषधि का देवता भी माना जाता है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की भी पूजा की जाती है। उनकी प्रिय धातु पीतल है। इसलिए ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन खरीदना बेहद शुभ होता है। यही वजह है कि धनतेरस को पीतल के बर्तन लेना बेहद शुभ समझा जाता है। इतना ही नहीं धनतेरस के दिन इसीलिये आपको बर्तनों की दुकान पर भारी भीड़ नज़र आती है। इतना ही नहीं कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोग, लोकल हलवाई या फिर खाने का काम कॉन्ट्रैक्ट पर करने वाले लोग भी इस दिन विशेष रूप से बर्तन ज़रूर खरीदते हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story