×

Dhanteras 2023: धनतेरस पर राशि के अनुसार खरीदें ये सामान, होता है बेहद शुभ

Dhanteras 2023:धनतेरस के दिन जानिए अपनी राशि के अनुसार की क्या खरीदने से घर में आतीं हैं खुशियां और प्रसन्न होतीं हैं माता लक्ष्मी।

Shweta Srivastava
Published on: 10 Nov 2023 6:25 AM GMT (Updated on: 10 Nov 2023 6:25 AM GMT)
Dhanteras 2023
X

Dhanteras 2023 (Image Credit-Social Media)

Dhanteras 2023: रोशनी का त्योहार दिवाली हिन्दुओं का सबसे विशेष पर्व माना जाता है वहीँ ये त्योहार कई दिन पहले से मनाना शुरू कर दिया जाता है। जिसकी शुरुआत होती है धनतेरस से हो जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान् धन्वंतरि की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन विशेष रूप से खरीदारी करने की भी प्रथा है। जिसमे आप आभूषण से लेकर बर्तक तक कई तरह की चीज़ें खरीद सकते हैं।

धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार करें शॉपिंग

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 10 नवंबर को मनाया जायेगा। ये दिन होता है सुख समृद्धि और माँ लक्ष्मी की कृपा पाने का। इस दिन लोग अलग अलग तरह की खरीदारी करते हैं कोई आभूषण तो कोई इस दिन गाड़ी या बर्तन तक लेना पसंद करते हैं वहीँ क्या आपको पता है कि आप अपनी राशि के अनुसार धनतेरस की खरीदारी कर सकते हैं।

धनतेरस के दिन आप मां लक्ष्मी और भगवान् कुबेर की पूजा की जाती है। वहीँ अगर आप अपनी राशि के अनुसार चीज़ों की खरीदारी करते हैं तो आपको पूरे साल इसका लाभ मिलता है। साथ ही आपके जीवन में धन सम्पदा भी आती है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार धनतेरस का समय बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग अलग अलग तरह के उपाय भी करते नज़र आते हैं। कोई नए आभूषण तो कोई नए बर्तन लेता है। कहते हैं कि नए बर्तन और सामान लेना सुख समृद्धि लेकर आता है वहीँ अगर आप अपनी राशि के अनुसार खरीदारी करें तो ये और भी अच्छा संकेत होता है। आइये जानते हैं कौन सी राशि वाले किस चीज़ की खरीदारी करें तो उनके जीवन में पूरे साल माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

मेष राशि : ज्योतिष के मुताबिक मेष राशि वाले लोगों को धनतेरस के दिन चांदी के गहने , सिक्के या बर्तन की खरीदारी करनी चाहिए। ये इनके जीवन में शुभ संकेत और माँ लक्ष्मी की कृपा लेकर आता है।

वृषभ राशि : धनतेरस के दिन अगर वृषभ राशि के जातक चांदी की कोई भी वस्तु खरीदते हैं तो ये उनके लिए काफी अच्छा समझा जाता है।

मिथुन राशि : धनतेरस के दिन मिथुन राशि के जातकों को कांसे के बर्तन या सोने के आभूषण खरीदने चाहिए। ये इनके लिए काफी शुभ होता है।

कर्क राशि : कर्क राशि के लोगों के लिए चांदी के आभूषण, चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, चांदी का श्रीयंत्र, मोती की माला, चांदी में मोती जड़ित अंगुठी जैसी चीज़ें खरीदना बेहद शुभ रहता है।

सिंह राशि : ज्योतिष के मुताबिक सिंह राशि के जातकों को धनतेरस के दिन सोना खरीदना काफी शुभ समझा जाता है।

कन्या राशि : कहते हैं कि कन्या के जातकों को धनतेरस पर कांसे या फूल के बर्तन की खरीदारी करनी चाहिए।

तुला राशि : धनतेरस पर तुला राशि के जातकों को चांदी के आभूषण या चांदी के बर्तन खरीदने चाहिए।

वृश्चिक राशि : तांबे के बर्तन, चांदी या चांदी के आभूषण खरीदना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए धनतेरस के दिन काफी शुभ समझा जाता। है

धनु राशि : धनतेरस के दिन धनु राशि के लोग सोने के आभूषण, सोने के सिक्के या पीतल के बर्तन खरीद सकते हैं।

मकर राशि : मकर राशि के लोग धनतेरस को स्टील के बर्तन या अपने लिए कोई वाहन खरीद सकते हैं।

कुंभ राशि : कुम्भ राशि के लोगों को धनतेरस के दिन कोई वाहन या स्टील के बर्तन खरीदना शुभ समझा जाता है।

मीन राशि : ज्योतिष के मुताबिक मीन राशि के जातकों को धनतेरस के दिन सोने या पीतल की वस्तुएं अपने घर लानी चाहियें।

नोट: यहाँ दी गयी सभी जानकारी पूरी तरह से ज्योतिषाचार्य के विचारों पर आधारित है। न्यूज़ट्रैक इसकी कोई पुष्टि नहीं करता है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story