×

Diya Niyam: क्या आप जानते हैं पूजा के दौरान लंबी और गोल बाती कब जलाई जाती है? यहां पढ़ें

Diya Jalane ka Sahi Tarika: आइए बताते हैं कि कब लंबी बाती वाली और कब गोल बाती वाली दिया जलानी चाहिए।

Shivani Tiwari
Published on: 22 April 2024 9:30 AM GMT (Updated on: 22 April 2024 9:31 AM GMT)
Diya Jalane ka Sahi Tarika
X

Diya Jalane ka Sahi Tarika (Photo- Social Media)

Diya Jalane ka Sahi Tarika: हिंदू धर्म के अनुसार पूजा करते समय भगवान के सामने घी या तेल का दिया जलाना शुभ माना जाता है, कहा जाता है कि पूजा के समय भगवान की दिया अर्पित करने से उनकी कृपा भक्तों पर बनीं रहती है, मान्यता तो यह भी है कि बिना दिया जलाए पूजा अधूरी रह जाती है। दिया दो तरह से जलाई जाती है, कुछ लोग लंबी बाती वाली दिया जलाते हैं, तो वहीं कुछ लोग घरों में गोल बाती वाली दीपक जलाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस भगवान के सामने कौन सी बाती वाली दिया जलाना चाहिए। नहीं ? तो आइए फिर हम बताते हैं कि कब लंबी बाती वाली और कब गोल बाती वाली दिया जलानी चाहिए।

जानें दिया जलाने का सही नियम (Diya Jalane Ka Sahi Niyam)

आप लोग पूजा तो रोज ही करते होंगे, और दिया भी रोजाना जलाते होंगे, लेकिन आप यकीनन ये नहीं जानते होंगे कि दिया जलाने का सही तरीका क्या है? जिसकी वजह से उसका पूरा लाभ भी आपको नहीं मिल पाता। यदि हम आपको दिया जलाने का सही तरीका बताए तो दिया जलाने का सबसे सही तरीका यह है कि रोजाना सेम दिया में ही दीपक जलाना चाहिए। दिया चाहे जिस भी मेटल का हो, आप स्टील या सिल्वर किसी भी तरह का दिया ले सकते हैं, लेकिन बस ये याद रखना है कि दिया सेम ही होनी चाहिए। यदि आप सालों साल एक ही दिया में दीपक जलाएंगे तो यह आपके लिए और अधिक अच्छा रहेगा। अब आइए बताते हैं कि कब गोल और कब लंबी बाती का इस्तेमाल किया जाता है।


कब जलाएं लंबी और गोल बाती (Lambi Aur Gol Bati Kab Jalaye)

दिया जलाते समय आपके सामने जो भी बाती आती है, आप वही जला देते हैं, चाहे वो गोल बाती हो या फिर लंबी। लेकिन अब से ध्यान रखें, ऐसा नहीं करना है, क्योंकि लंबी और गोल बाती का भी एक नियम है, जो हम आपको बताने जा रहें हैं। जब आप किसी देवता की पूजा कर रहें हों, जैसे कि हनुमान जी, राम जी, भोलेनाथ की, तब आपको गोल बाती जलानी है, वहीं जब आप किसी देवी मां की पूजा कर रहें हों या जाप कर रहें हों, उस दौरान आपको लंबी बाती जलानी चाहिए। एक और खास बात बताएं तो जब आप मां लक्ष्मी की पूजा कर रहे हों तो आपको रेड कलर की बाती जलानी चाहिए, इससे मां लक्ष्मी बहुत अधिक प्रसन्न होती हैं। यदि आप अब तक ऐसे ही दिया जलाते आ रहे थे, तो आज से ही हमारे द्वारा बताए गए इस नियम को अपनाइए, ताकि पूजा का विशेष लाभ आपको मिल सकें।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story