×

Karwa Chauth 2022: बारिश में न दिखें करवा चौथ का चांद तो ज्योतिषों ने बताया उपाय, जानिए अपने शहर में कब-कैसे देखें चांद

Aaj Karwa Chauth Chand Ka Samay Aur Jyotish : 13 अक्टूबर को करवा चौथ है देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। ऐसे में करवा चौथ का चांद कैसे देखेंगे और व्रत कब तोड़़ा जायेगा। इसपर ज्योतिषियों नें शास्त्रसम्मत उपाय बताये है...साथ में चांद निकलने का समय कब कब है....

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 13 Oct 2022 11:34 AM GMT (Updated on: 13 Oct 2022 11:34 AM GMT)
Karwa Chauth 2022: बारिश में न दिखें करवा चौथ का चांद तो ज्योतिषों ने बताया उपाय, जानिए अपने शहर में  कब-कैसे देखें चांद
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

Aaj Karwa Chauth Ka Chand Aur Jyotish

करवा चौथ का चांद और ज्योतिष

इस साल 2022 में हर त्योहार पर वर्षा रानी मेहरबान है। इस साल दशहरा पर भी देश के कई जगहों पर खूब बारिश हुई। इधर भी कई दिनों से देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है और काम पढ़ाई सब ठप्प पड़ गए हैं। कई जगहों पर तो स्कूल कॉलेज बंद हो गए । ऐसे में करवा चौथ 13 अक्टूबर को आर रहा है और इस त्योहार में चांद की पूजा और चांद देखकर ही व्रत तोड़ा जाता है। तो सबके मन में सवाल ये है कि करवा चौथ पर बादलों के बीच चांद कैसे दिखेगा और चांद की पूजा कैसे होगी । इस पर ज्योतिषीयों ने सुगम शास्त्रसम्मत मार्ग बताया है। जानते हैं बारिश और बादलों के बीच में चांद के दर्शन कैसे होेंगे।

ज्योतिषर्विद पंडित अरूण तिवारी का कहना है कि चांद अगर आसमान पर न दिखे तो चांद निकलने का जो समय है उस वक्त भगवान शिव की पूजा ौर उनके मस्तक पर विराजमान चांद को देखकर व्रत तोड़ा जा सकता है।

ज्योतिषाचार्य सविता अग्गी जी का कहना है कि अगर मौसम की खराबी के कारण करवा चौथ के दिन चंद्रमा दर्शन ना दे तो उस परसिथिति में विवाहित स्त्रियां जिन्होंने करवा चौथ का व्रत रखा है वो शिव जी के मस्तक के चंद्र के दर्शन कर के अर्घ्य दे सकती है। इसके अलावा थाली में चावल और सफेद चंदन से चंद्रमा की आकृति बना कर उसका दर्शन कर के भी अर्घ्य दे सकती है।

ज्योतिषाचार्य हेमंत थेरेजा जी का कहना है कि चांद बादलों में छिपा है तो शिव के मस्तक पर विराज मान चांद पूजा करें और दर्शन कर व्रत तोड़े।चंद्रमा की पूजा करके क्षमा याचना करें और व्रत पूर्ण करें।

इसी तरह अगर चंद्रमा दिखाई न दे तो शुभ मुहूर्त में पूजन किया जा सकता है। इसके लिए चौकी सजाएं। उस पर लाल कपड़े के ऊपर चावल से चांद की आकृति बनाएं। ओम चतुर्थ चंद्राय नमः मंत्र का जाप कर चंद्रमा का आह्वान करने के बाद विधि-विधान से पूजन कर व्रत पूरा किया जा सकता है।

करवा चौथ की तिथि और मुहूर्त

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ मनाया जाता है। इस साल करवा चौथ का त्योहार 13 अक्टूबर 2022 को मनाया जायेगा। यह पर्व देश के ज्यादातर प्रांतों में मनाया जाता है। खास कर उत्तर-पूर्व भारत में इस व्रत को पति की लंबी आयु के लिए विवाहित महिलाएं रखती हैं। इस दिन सूर्योदय से पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर चन्द्रोदय तक व्रत रखा जाता है। इस दिन माता करवा के साथ गणेश जी की पूजा की जाती है और चंद्रोदय के समय उगते हुये चाँद को छलनी में घी का दिया रखकर देखा जाता है और चन्द्रमा को अर्घ्य देकर अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत तोड़ा जाता है।

इस साल करवा चौथ पर कार्तिक मास मे कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ - 12 अक्टूबर की रात लगभग 01.59 से होगा और चतुर्थी तिथि का समापन 14 अक्टूबर को सुबह 03.08 तक होगा। बता दें कि इस साल 13 अक्टूबर को पूरे दिन चतुर्थी तिथि रहेगी।

करवा चौथ के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त- इस दिन शाम को 05.54 से 07.09 मिनट तक पूजा का शुभ समय रहेगा।

करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय

करवा चौथ की रात चंद्रमा 08.09 मिनट पर चांद का उदय होगा। अलग-अलग शहरों में समय में थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है।

इस दिन सुबह सरगी के साथ व्रत का संकल्प लें। सुहागिने अखंड सौभाग्य के लिए इस दिन भूखी-प्यासी रहकर व्रत करें। शाम को शुभ मुहूर्त में इस दिन सुहागिने भगवान् शंकर , श्री गणेश सहित शिव परिवार की आराधना करें। चंद्रोदय के बाद चन्द्रमा को अर्घ्य दें। । इसके बाद 13 दाने गेहूं के लेकर टोंटीदार करवा से चांद निकलने पर अर्घ्य दें और चांद को छलनी के ओट से देखें। इसके बाद पति से आशीर्वाद लें और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुएं व्रत तोड़े।

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

भारत के प्रमुख शहरों में चांद कब निकलेगा

  • मुंबई में चांद निकलने का समय 08 बजकर 37 मिनट
  • बेगलुरु में चांद निकलने का समय 08 बजकर 40 मिनट
  • दिल्ली में चांद निकलने का समय 8 बजकर 09 मिनट
  • लखनऊ में चांद निकलने का समय - 8:37बजे
  • देहरादून में चांद निकलने का समय 08 बजकर 03 मिनट
  • पटना चांद निकलने का समय 07 बजकर 42 मिनट
  • चंडीगढ़ - रात 08 बजकर 04 मिनट पर
  • जयपुर चांद निकलने का समय 08 बजकर 05 मिनट
  • भोपाल चांद निकलने का समय 08 बजकर 19 मिनट
  • चंडीगढ़ चांद निकलने का समय 08 बजकर 04 मिनट
  • कोलकाता चांद निकलने का समय 07 बजकर 36 मिनट


उत्तर प्रदेश

नोएडा: 8:16 PM

लखनऊ: 8:04 PM

वाराणसी: 7:58 PM

कानपुर: 8:07 PM

उत्तराखंड

देहरादून: 8:10 PM

बिहार और झारखंड

पटना: 7:49 PM

मधुबनी: 7:44 PM

मुजफ्फरपुर: 7 47 PM

रांची: 7:52 PM


मध्‍य प्रदेश और छत्तीसगढ़

भोपाल: 8:25 PM

इंदौर: 8:32 PM

रायपुर: 8:11 PM

राजस्‍थान

जयपुर: 8:29 PM

जोधपुर: 8:38 PM

बीकानेर: 8:33 PM

पंजाब-हरियाणा-चंडीगढ़

चंडीगढ़: 8:14 PM

अमृतसर: 8:20 PM

महाराष्‍ट्र

नवी मुंबई: 8:50 PM

पुणे: 8:47 PM

गुजरात

अहमदाबाद: 8:45 PM

गांधीनगर: 8:44 PM

वैसे इस बार करवाचौथ का त्योहार कई मायनों के खास है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story