×

राशिफल: इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

आज गुरुवार वैशाख माह के कृष्ण पक्ष दशमी तिथि और शतभिषा नक्षत्र है। आज राहुकाल- दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक रहेगा।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 6 May 2021 12:57 AM GMT
आज का राशिफल
X

सांकेतिक फोटो, (साभार- सोशल मीडिया)

लखनऊ:हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। हम आपको हर दिन आपकी राशि के राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में इन खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

मेष आज जातक के मन में नकारात्मकता रहेगी। असंतोष की भावनाओं से मन ग्रस्त रहेगा। कोरोना काल में पारिवारिक में मेलजोल नहीं रहेगा। शारीरिक रूप से भी स्वस्थ नहीं रहेंगे। पढ़ने-लिखने में विद्यार्थियों का मन नहीं लगेगा। दोपहर के बाद समय अच्छा गुजरेगा। ऑफिस में भी मन मुताबिक रहेगा। काम का बोझ कम होगा। दोस्तों के साथ अनबन होगी।

वृष इस राशि के जातक के लिए दिन मध्यम फलदायी रहेगा । आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी।जातक का दिन सुख शांति से बितेगा। बिजनेस का माहौल अनुकूल रहेगा। दोपहर के बाद मन में अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें। धनहानि के साथ-साथ मानहानि भी हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन होगा।

मिथुन आज जातक के परिवार में खुशियां रहेगी।जिसका आनंद पूरा घर वाले उठाएंगे। अगर जातक किसी के साथ रिलेशन में है तो घरवालें उसके खिलाफ रहेंगे। लॉकडाउन में जातक घर की सजावट पर ध्यान देंगे। बिजनेस में आर्थिक लाभ होगा। संतान से सुख मिलेगा। दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। नौकरी के नए ऑफर मिलेगे, जो भविष्य के लिए बढ़िया है।

कर्क आज जातक का दिन परिवार के साथ मस्तीभरा बितेगा। दोपहर के बाद जातक के उपर क्रोध और गुस्सा हावी रहेगा। अधिक खर्च होने से धन की परेशानी बढ़ेगी। सरकारी कामों में रुकावट आएगी। नौकरी में बॉस जातक के काम से असंतुष्ट रहेंगे। बिजनेस में पार्टनर धोखा दे सकते हैं।

सांकेतिक फोटो, (साभार- सोशल मीडिया)

सिंह आज के दिन जातक को सुबह के समय सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। विचारों से संयम रखें। धन को लेकर परेशानी रहेगी, लेकिन दोपहर बाद आकस्मिक धन मिलने से स्थिति थोड़ी कंट्रोल होगी। बिजनेस से लाभ होगा। दोस्तों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। यात्रा योग है। पति-पत्नी के बीच अनबन व प्यार दोनों रहेगा।

कन्या इस राशि के जातक को आज लोगों से प्यार नहीं मिलेगा। वाद-विवाद से बचें। नए काम की शुरुआत आज ना करें। दोपहर के बाद सेहत सामान्य रहेगी। लेकिन थोड़ा बहुत शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। बिजनेस के लिए दिन बढ़िया है।प्यार करने वालों के लिए दिन अच्छा नहीं है। विवाद से बचें, नहीं तो अलगाव की पूरी संभावना है। बच्चों का ख्याल रखें।

तुला आज इस राशि के जातक के लिए सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। शारीरिक और मानसिक सेहत अच्छा रहेगा। आज वाहन चलाने का आनंद लेंगे। बिजनेस में यश मिलेगा। नए कपड़ें और ज्वैलरी पर धन का खर्च होगा। नौकरी में जातक के काम की सराहना होगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा नहीं हैं।

वृश्चिक जातक को भावनाओं के बंधन में बंध जाने का आज अनुभव होगा । कार्य दिन में संपन्न हो जाने से आनंद की मात्रा में वृद्धि होगी। जातक को भाई-बहनों से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से जातक खुशी का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। धन का खर्च अधिक होगा और अपयश के योग है।

सांकेतिक फोटो, (साभार- सोशल मीडिया)

धनु आज जातक को संभलकर कदम उठाना होगा। परिवार के साथ ज्यादा क्रोध से बचें। नींद पूरी ना होने से सेहत बिगड़ सकती है। जातक की यात्रा के योग है। कलाकारों के लिए दिन उत्तम है। खर्च अधिक होगा। नौकरी में लाभ होगा, काम कम होगा, लेकिन कलीग्स की साजिश का शिकार होंगे। व्यवसाय को खुद से चलाएं नहीं तो नुकसान संभव है।

मकर आज जातक को भावनाओं में बहने से बचना होगा। नौकरी व बिजनेस में सतर्क रहें। प्रेम में ब्रेकअप की बहुत हद तक संभावनाएं है। अनजान लोगों से बचें। समाज में अपयश मिल सकता है। पढ़ाई के लिए दिन बढ़िया है, लेकिन गलत संगत की वजह से काम में मन नहीं लगेगा।

कुंभ आज जातक को किसी भी निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेंगे, इसलिए आवश्यक निर्णय न लें। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। वाणी पर संयम रखें। गलतफहमियों को दूर करें। परिवार के साथ मनमुटाव होगा। दोपहर के बाद दोस्तों के साथ हुई भेंट से मन प्रसन्न होगा। नौकरी व बिजनेस में मायूसी मिलेगी।

मीन आज जातक के लिए भाग्यवृद्धि का दिन है । विदेश से अच्छे समाचार जातक को मिलेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन लाभ की भी संभावना है। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। आप का प्रत्येक कार्य सफल होगा। माता से सम्बंध अच्छा रहेगा।आज मान-सम्मान प्राप्त होगा।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story