×

Ravivar Ko Upay: बार-बार अगर काम में आती है अड़चन तो रविवार के दिन करें ये 4 उपाय, बनने लगेंगे काम

Ravivar Ke Upay: रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव(Lord SuryaDev)की पूजा की जाती है।रविवार के दिन व्रत रखने से सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है।इस दिन कुछ उपाय करना लाभकारी होता है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 29 Jan 2023 1:35 AM GMT
Ravivar Ko Kare Ye Daan
X

Ravivar Ke Upay (Image: Social Media)

Ravivar Ke Upay: रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव (Lord SuryaDev) की पूजा की जाती है। रविवार के दिन व्रत रखने से सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित होता है। रविवार का दिन भगवान सूर्य देव की आराधना के लिए उत्तम माना जाता है। ज्योतिष में भगवान सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। भगवान सूर्य देव की कृपा हो तो व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है और उसका स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहता है। रविवार के दिन कुछ उपाय करना लाभकारी होता है। तो आइए जानते हैं रविवार को कौन से 4 उपाय करने चाहिए:

रविवार के दिन जरूर करें ये 4 उपाय

सूर्य देवता को अर्घ्य दें

रविवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और फिर साफ-स्वच्छ कपड़े पहनें। ध्यान रखें इसके बाद भगवान सूर्य देवता को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते हुए 'ओम सूर्याय नमः ओम वासुदेवाय नमः ओम आदित्य नमः' मंत्र का उच्चारण जरूर करें। इससे भगवान सूर्य देवता जल्द प्रसन्न होंगे और आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करेंगे।

देसी घी का दीपक जरूर जलाएं

रविवार के दिन घर के बाहरी दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है।

Lord Sun

ऐसी मान्यता है कि घी का दीपक जलाने से भगवान सूर्य देव के साथ-साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। धन प्राप्ति के लिए यह उपाय बेहद उत्तम माना जाता है।

चंदन का तिलक जरूर लगाएं

रविवार के दिन चंदन का तिलक घर से बाहर निकलते समय जरूर लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से आप जिस भी काम के लिए बाहर जा रहे हैं वो जरूर पूरा होता है। इसके साथ ही रविवार के दिन लाल रंग का कपड़ा पहनना भी बहुत ही शुभ माना जाता है।

इन चीजों का करें दान

दान करने के लिए रविवार का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान सूर्य देवता को प्रसन्न करने के लिए गुड़, दूध, चावल और कपड़े का दान करें। इससे आपके किसी भी काम में अड़चन नहीं आएगी और सफलता भी मिलेगी।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story