×

Sehat Rashifal 2024: साल 2024 में कौन होगा घातक बीमारी का शिकार, किसको मिलेगा स्वास्थ्य धन, जानिए मेष-मीन राशियों का हेल्थ राशिफल

Sehat Rashifal 2024: साल 2024 में कई ग्रह नक्षत्र अपनी जगह बदल रहे है, ऐसे में इसका लोगों की सेहत पर क्या असर पड़ेगा जानते हैं, 2024 में 12 राशियों की सेहत का वार्षिक... राशिफल

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 24 Dec 2023 2:00 AM GMT (Updated on: 24 Dec 2023 2:00 AM GMT)
Sehat Rashifal 2024: साल 2024 में कौन होगा घातक बीमारी का शिकार, किसको मिलेगा स्वास्थ्य धन, जानिए मेष-मीन राशियों का हेल्थ राशिफल
X

Sehat Rashifal 2024: आने वाला साल 2024 में सेहत कैसा रहेगा, क्योंकि बीमारी तो किसी भी उम्र का इंसान हों, वह जीवन में सफलता हासिल नहीं कर सकता है अगर उसका स्वास्थ्य साथ न दें। क्या पुराने रोग से मिलेगी मुक्ति या फिर किसी नई बीमारी की चपेट में आ जाएंगे। वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल से आपको ये जानने में मदद मिलेगी कि 2024 में आपकी हेल्थ कैसी रहेगी और आपको कब-कब सावधानी बरतनी होगी। वैसे नया साल मेष, वृषभ, कर्क, वृश्चिक और धनु राशि के लोगों की हेल्थ के लिए अच्छा रहेगा। साल 2024 में आपका स्वास्थ्य कैसा रहेगा?

किन राशियों का स्वास्थ्य रहेगा अच्छा और किन राशियों को सेहत को लेकर रहना होगा सावधान? जानते हैं 2024 में सभी राशि वालों की सेहत का हाल।

2024 में सभी 12 राशि वालों की सेहत का हाल

मेष का सेहत राशिफल 2024 Aries Health Horoscope 2024

इस वर्ष आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। इस साल मेष राशि के जातक आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत पड़ेगी।1 मई से आपके द्वितीय भाव में मौजूद बृहस्पति के गोचर और गुरु की सप्तम और शनि के दर्शन दृष्टि के कारण अष्टम भाव के सक्रिय होने से आपको अचानक स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उठानी पड़ सकती है।15 फरवरी से 16 मार्च तक श्वांस व बीपी के पेशेन्ट सावधानी बरतेंगे। मंगल रक्त में कमी देता है। शुक्र फरवरी से मार्च के मध्य में यूरिन सम्बंधित विकार दे सकता है। इस वर्ष लीवर के प्रति बहुत ही संवेदनशील रहें। खान पान नियंत्रित व जीवन अनुशाशन में हो।मिलाजुलाकर स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। मंगल की पूजा व गुड़ का दान करें। सुंदरकांड नियमित पढ़ें।

वृष का सेहत राशिफल 2024 Taurus Health Horoscope 2024

इस साल सेहत के मामले में शुरुआत मे परेशानी कम रहेगी। जनवरी से मार्च तक शारीरिक ऊर्जा चुस्त-दुरूस्त रहेगी। गुरु का अष्टम भाव मे गोचर शारीरिक पीड़ा देने वाला है।अप्रैल से जून तक सेहत अच्छी रहेगी। सर्दी-जुकाम जैसी छोटी-मोटी बीमारी से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी की सेहत खराब होगी इससे परेशानी बढ़ेगीस्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। गुरु अनुकूल हैं। 15 फरवरी से 16 मार्च तक सूर्य गोचर नेत्र रोग दे सकते हैं। मंगल मई में उदर विकार व शुक्र जून में पथरी या यूरिन सम्बंधित रोग दे सकता है। हार्ट के पेशेन्ट जून व नबम्बर में नियमित चेक अप कराते रहें। श्री हनुमानबाहुक का नियमित पाठ करें। अन्न दान करते रहें।

मिथुन का सेहत राशिफल 2024 Gemini Health Horoscope 2024

इस साल जातक को सेहत को लेकर थोड़ा बहुत सचेत रहने की जरूरत है। जीवनसाथी व संतान को लेकर सतर्क रहे। इनकी सेहत खराब हो सकती है। इस साल सेहत पर खासतौर पर ध्यान देने की जरूरत है। बासी तला-भुना खाने से बचें। किडनी , कैंसर या फिर रोजमर्रा की बीमारी से परेशान रहेगे। लेकिन नवंबर के बाद जातक का स्वास्थ ठीक हो जाएगा। लेकिन इस दौरान जातक को उनके परिवार के सदस्यों की सेहत से परेशानी होगी।बुध स्किन रोग देता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मंगल व सूर्य मार्च व नवम्बर में लीवर या नेत्र से परेशानी दे सकते हैं। इस वर्ष हेल्थ आपकी अच्छी रहेगी।मानसिक तनाव से बचें। योग, ध्यान व स्थितिप्रज्ञता में रहने का अभ्यास करें। श्री विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। नियमित दान पुण्य करें।

कर्क का सेहत राशिफल 2024 Cancer Health Horoscope 2024

साल 2024 जातक की सेहत के लिए अच्छा रहने वाला है। पूरे साल सेहत को लेकर उतार-चढाव लगा रहेगा। किसी भी बिमारी से चाहे वह टायफाइड, पित्त संबंधी या नेत्र रोग परेशान रहेंगे। इसके लिए जरूरी है कि जातक योग करें। खान पान संतुलित रखें। मार्च के आखिरी में और फिर जुलाई से नवंबर के शुरुआत तक सेहत की समस्या बनी रहेगी। सावधान रहने की जरुरत है। शनि के सप्तेश योग से शारिरीक परेशानी बनी रहेगी। इसलिए जरूरी है कि मानसिक स्थिति को मजबूत रखें।इस वर्ष आपका स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। श्वांस व कफ जनित विकार से कष्ट है। जनवरी से 15 फरवरी तक कफ रोग का प्रभाव रहेगा। जून में उदर विकार व अगस्त माह में बीपी के कारण परेशानी आ सकती है। शिव उपासना करें। कुश व गंगाजल से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें।

सिंह का सेहत राशिफल 2024 Leo Health Horoscope 2024

राशि स्वामी सूर्य आपकी रक्षा करेंगे।इस साल जातक को नियमित योगाभ्यास को दिनचर्या में शामिल करने की जरुरत है सेहत के लिए साल सामान्य रहेगा। छोटी-मोटी बीमारी लगी रहेगी। सेहत पर ध्यान दे। इस बीच बीमारी के होने की संभावना है। जो लंबे समय तक चलेगी। खान पान पर ध्यान दें। तली-भूनी चीजों से परहेज करें। जातक सेहत के प्रति सचेत रहेंगे। साथ ही,इस साल जातक खुद शारीरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ महसूस करेंगे। मकर संक्रांति यानी 15 जनवरी से 15 फरवरी फिर कुम्भ गोचर यानी 15 मार्च तक नियमित सूर्योपासना करें। श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का नियमित पाठ करें व पूरे वर्ष स्वस्थ रहें। अप्रैल व सितंबर में बहुत थोड़ी समस्या आ सकती है। इस वर्ष आपकी हेल्थ बहुत ही शानदार रहेगी।

कन्या का सेहत राशिफल 2024 Virgo Health Horoscope 2024

यह वर्ष स्वास्थ्य के लिए खुश होने का समय है। केवल जो जातक स्किन या श्वांस रोग से पीड़ित हैं उनको समस्या आ सकती है। जून व अगस्त माह में शिव पूजा करें या महामृत्युंजय मंत्र का अनुष्ठान करवाएं। शुक्र व मंगल लिवर में सूजन या लीवर फैटी कर सकता है। शेष माह स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।सेहत के लिए कन्या राशि के जातक का साल 2020 अच्छा नहीं रहने वाला है। इस साल कई परेशानियां सेहत को लेकर होने वाली है। लेकिन इसके बाद भी जातक उर्जावान बने रहेंगे।सेहत का ध्यान रखकर बीमारियों को दूर भगाएंगे। लेकिन परिवार के सदस्यों की सेहत खराब हो सकती है और हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

तुला का सेहत राशिफल 2024 Libra Health Horoscope 2024

तुला राशि के जातक 2024 में जातक आपकी कुण्डली में ग्रहों की स्थिति बता रही है कि सेहत का ध्यान रखें। आपको चोट लगने की संभावना है, नेत्र रोग से आप कुछ समये के लिए परेशान हो सकते हैं। बदलते मौसम का असर भी आपकी सेहत पर पड़ सकता है। मधुमेह, सिरदर्द और पीठ दर्द की शिक़ायत हो सकती है। नियमित रूप से योग और ध्यान करना आपके लिए फ़ायदेमंद होगा। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और एकाग्रता में वृद्धि होगी। अपने जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। गुरु स्वास्थ्य सुख देंगे। मंगल व शनि मार्च से मई तक लीवर या बीपी से सम्बंधित समस्या दे सकते हैं। श्वांस या स्नोफीलिया से प्रभावित लोग 15 जनवरी से 21 फरवरी तक बहुत ही सावधानी बरतेंगे। मंगल मार्च में उदर विकार दे सकता है। सूर्योपासना करें। शुक्र के बीज मंत्र का जप करें। समय समय पर रुद्राभिषेक कराते रहें।

वृश्चिक का सेहत राशिफल 2024 Scorpio Health Horoscope 2024

इस वर्ष स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा। वृश्चिक राशि के जातक 2024 में जातक साल के शुरू में आपको विशेष सावधान रहने की ज़रूरत है। बाद में आपकी सेहत संबंधी दिक्क़तें दूर होंगी, लेकिन काम के दबाव के कारण आप थोड़े गुस्से में आ सकते हैं। आपकी सेहत में भी सुधार देखा जाएगा। क्योंकि गुरु बृहस्पति की आपकी ही राशि पर दृष्टि होगी। इसके अलावा आपको योग, व्यायाम और मेडिटेशन करेंगे जो सेहत को तंदुरूस्त रखेगा।14 मार्च से 26 मई तक पथरी या यूरिन सम्बंधित रोग से परेशान हो सकते हैं। मंगल का यह संकेत है कि पेट के दर्द या लीवर संबंधित किसी विकार को हल्के में मत लें। हनुमानबाहुक का पाठ करते रहें।

धनु का सेहत राशिफल 2024 Sagittarius Health Horoscope 2024

धनु राशि के जातक 2024 में जातक साल के शुरू में सेहत ख़राब होने की संभावना नज़र आ रही है। पेट और आँखों में परेशानी के साथ-साथ अनिद्रा की बीमारी हो सकती है। हाई-ब्लडप्रेशर के कारण भी दिक्क़तें हो सकती है, इसलिए ग़ुस्सा करने और आक्रामक होने से बचें। ऐसे में आराम के लिए समय निकालना भी आपके लिए ज़रूरी होगा, नहीं तो सेहत नाजुक हो सकती है। वैसे भी आप भी जानते हैं कि स्वास्थ्य से बड़ा कोई धन नहीं है। साथ ही खानपान पर भी ध्यान दें। बाज़ार की वस्तुएँ और जंक फ़ूड खाने से बचें। ख़ूब पानी पिएँ।गुरु स्वास्थ्य सुख बेहतर करेंगे। मंगल व शनि हेल्थ प्रॉब्लम दे सकते हैं। राहु हड्डी का रोग दे सकता है। यदि आप बोन प्राब्लम से ग्रसित हैं तो मार्च का माह अच्छा नहीं है। 15 जून से अगस्त तक आप बहुत खुश रहेंगे। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का नियमित पाठ करें। समय समय पर धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

मकर का सेहत राशिफल 2024 Capricorn Health Horoscope 2024

इस राशि के जातक इस साल सेहत अच्छी रहेगी। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिलेगा। मोटापा, सुस्ती और अनिद्रा जैसी दिक्क़तें हो सकती हैं। घर या घर से बाहर किसी भी काम में जल्दबाज़ी करने से बचें। चोट लगने की संभावना है। पिता की सेहत का ख़्याल रखें। उनके खानपान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य सुख मध्यम रहेगा। इस वर्ष 15 मार्च तक का समय बीपी व शुगर से प्रभावित लोगों के लिए बहुत बेहतर नहीं है। मई में राहु व मंगल बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। शेष माह समय सुंदर व अनुकूल है। समय समय पर रुद्राभिषेक कराते रहें। प्रत्येक शनिवार को पीपल को जल दें। बंगलामुखी अनुष्ठान से लाभ होगा।

कुम्भ का सेहत राशिफल 2024 Aquarius Health Horoscope 2024

राशि स्वामी शनि अनुकूल हैं। इस वर्ष आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। 25 जून से 25 जुलाई तक थोड़ी दिक्कत रहेगी। मंगल उदर बिकार देता है। शुक्र व मंगल का अप्रैल का प्रभाव थोड़ा परेशान कर सकता है। जो लोग शुगर या बीपी पेशेन्ट हैं वह मंगल के बीज मंत्र का जप कराते रहें। शिव उपासना ही मुख्य है।इस साल 2024 कुम्भ राशि के जातकों की सेहत अच्छी रहने वाली है और किसी प्रकार की कोई गंभीर बीमारी होने की भी संभावना नहीं है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि आप लापरवाही करें।

मीन का सेहत राशिफल 2024 Pisces Health Horoscope 2024

मीन राशि स्वामी गुरु अनुकूल है।इस राशि के जातकों के लिए साल 2024 सेहत का मिश्रित परिणाम देगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। इस साल किसी गंभीर बीमारी की संभावना नहीं है। आपका साल और अच्छा बीतेगा। आत्मबल में थोड़ी कमी आ सकती है। स्वास्थ्य सुख बहुत अच्छा रहेगा। सूर्य खष्ठम यानी 15 जनवरी से 16 फरवरी तक नेत्र विकार या आंख का कोई ऑपरेशन हो सकता है। मंगल व शनि जून में व राहू व सूर्य अगस्त में थोड़ा परेशान कर सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का नियमित पाठ करें। सप्त अन्न का दान करें।शाकाहारी भोजन करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story