×

Shukravar Ka Upay: शुक्रवार को इन चीजों का दान, दूर होगी गरीबी, इन उपायों से भरेगा धन-धान्य का भंडार

Shukravar Ka Upay: शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का होता है, इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन समृद्धि के साथ मान सम्मान बढ़ता है, जानते शुक्रवार का उपाय

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 26 April 2024 12:30 AM GMT (Updated on: 26 April 2024 12:31 AM GMT)
Shukravar Ka Upay: शुक्रवार को इन चीजों का दान, दूर होगी गरीबी, इन उपायों से भरेगा धन-धान्य का भंडार
X

Shukravar Ka Upay : मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। माता लक्ष्मी का धन की देवी कहा जाता है। सप्ताह में शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शुक्रवार के दिन विधि विधान से माता लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में सुख समृद्धि का आगमन बना रहा है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाएं तो अपने भक्तों पर विशेष आशीर्वाद बरसाती हैं। कहते हैं किं जिस भी जातक पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है उसकी किस्मत काफी तेजी से बदल जाती है। शुक्रवार के दिन यदि आप भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आप उनके लिए व्रत भी कर सकते हैं। साथ ही, कुछ खास तरह के शुक्रवार के उपाय भी बताए गए हैं।यदि आज के दिन आप यह उपाय करेंगे तो निश्चित रूप से मां लक्ष्मी आपसे काफी प्रसन्न होगी और आपकी झोली धन से भर देगी।जानते है कि माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या विशेष उपाय करने चाहिए।

गरीबी दूर करने वाले शुक्रवार के उपाय

सुबह जल्दी उठकर आपको मा लक्ष्मी को नमन करना है और सफेद रंग के वस्त्र धारण करने हैं।साथ ही, अपने घर के मंदिर में मां लक्ष्मी के स्वरूप के सामने खड़े होकर “श्री सूक्त का पाठ” भी करना है और कमल के फूल चढ़ाने हैं. ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती है

यदि आप भी संतान की प्राप्ति चाहते हैं तो इसके लिए आप गजलक्ष्मी मां की उपासना कर सकते हैं। मां प्रसन्न होकर संतान प्राप्ति का आशीर्वाद देती है

शुक्रवार के दिन आप किसी भी जरूरी कार्य के लिए जा रहे हैं तो आप घर से मीठी दही खाकर जरूर निकले. इससे परिणाम आपके पक्ष में होंगे

कर्ज से जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको शुक्रवार के दिन 5 कोड़ी और एक चांदी का सिक्का लेकर पीले रंग के कपड़े में पोटली बांधकर रख देना है। इस पोटली को पैसे रखने वाले जगह पर रख दे. ऐसा करने से आपको जल्द ही कर्ज से छुटकारा मिल जाएगा और आपके पैसों में भी वृद्धि होगी।

शुक्रवार के इन बातों का ध्यान रखें

.उत्तर दिशा में कूड़ा-करकट, भंगार, रद्दी सामान इत्यादि नहीं रखना चाहिए। यह स्थान माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर का होता है।

माता लक्ष्मी की सेवा पूजा करने वाले व्यक्ति को किसी महिला को अपशब्द नहीं बोलने चाहिए।

शुक्रवार के दिन मांस, मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है।

शुक्रवार के दिन किसी को भी उधार में चीनी नहीं देनी चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में चीनी का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। इसलिए उधार चीनी देने से शुक्र पक्ष कमजोर पड़ता है और घर में दरिद्रता आती है।

रसोई में जूठे बर्तन रखने से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं।

शुक्रवार को दान करें ये सब

शुक्रवार के दिन सफेद रंग की वस्तुओं का दान करना काफी अच्छा माना जाता है। यदि हो सके तो आप इस दिन सफेद वस्त्र, चावल और आटा, चीनी, दूध आदि चीजों का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके धन और वैभव में वृद्धि होती है।

शुक्रवार के दिन नीम के पेड़ में जल अर्पित करना भी काफी अच्छा माना जाता है।ऐसा करने से आपको जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

यदि आप भी चाहते हैं कि आपके घर में सुख- समृद्धि वास करती रहे, तो आपको पीपल के वृक्ष की छाया में खड़े होकर लोहे के बर्तन में जल, चीनी, घी तथा दूध मिलाकर पीपल के पेड़ की जड़ में डालना है। ऐसा करने से लंबे समय तक आपके घर में सुख समृद्धि रहती है और मां लक्ष्मी भी आपसे काफी प्रसन्न रहती है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story