×

Siddharth Kiara Bhavishyavani: सिद्धार्थ कियारा का रिश्ता कैसा रहेगा, कब और कितने बच्चे होंगे , जानते है?

Siddharth Kiara wedding Life bhavishayavani-: 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे सिद्धार्थ कियारा के लिए आने वाला समय कैसा रहेगा, भविष्य में क्या दोनों परफेक्ट कपल होंगे, आने वाला समय क्या दोनों के जीवन में गुलाब की तरह महकता रहेगा तो जानते हैं कि शादी के बाद दोनों का की लाइफ कैसी चलेगी।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 8 Feb 2023 4:48 AM GMT (Updated on: 9 Feb 2023 9:10 AM GMT)
Siddharth Kiara Bhavishyavani:  सिद्धार्थ कियारा का रिश्ता कैसा रहेगा, कब और कितने बच्चे होंगे , जानते है?
X

सिद्धार्थ-कियारा के सात जन्मों का रिश्ता कैसा होगा: सिद्धार्थ-कियारा 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात जन्मों की कसमे खाई और अपने स्वर्णिम भविष्य के लिए दुआ की। सिद्धार्थ ने फाइनली कहा की अब परमानेंट बुकिंग हो गई। बता दें कि कियारा अपने दुल्हन के लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थी। वो पिंक लहंगा में गजब का कहर ढ़ा रही थी। वैसे तो 7 फरवरी आज के युथ या लव बर्ड्स के लिए काफी मायने रखता है। क्योंकि इस दिन से ही वैलेनटाइन वीक की शुरूआत होती है। तो इस दिन सिद्धार्थ और कियारा की शादी के लिए पंचांग की दृष्टि से कैसा था,और आने वाला समय क्या दोनों के जीवन में गुलाब की तरह महकता रहेगा तो जानते हैं कि शादी के बाद दोनों का की लाइफ कैसी चलेगी।

सिद्धार्थ-कियारा की शादी का दिन और दोनों का मेल

7 फरवरी को फाल्गुन माह की द्वितीया तिथि थी। जिस वक्त इन्होंने शादी की उस वक्त अमृत काल चल रहा था । तो इस दृष्टि से दोनों की शादी शुदा लाइफ में प्रेम और खुशी का सामंजस्य बना रहेगा। दोनों सा रिश्ता ज्योतिषीय दृष्टि से देखा जाये तो लंबा चलने वाला है।

16 जनवरी 1985 को जन्में सिद्धार्थ मल्होत्रा का जन्म वृषभ लगन है। और सूर्य बृहस्पति के साथ नवम भाव में है। चंद्रमा शनि के साथ सातवें भाव में है और शुक्र मंगल के साथ दसवें भाव में है। वहीं बुध ग्रह आठवें भाव में है। राहु और केतु ग्रह पहले और सातवें भाव को नियंत्रित करते हैं। इनकी कुंडली में सूर्य मकर राशि और नवम भाव में विराजमान है।यह जातक को साहसी, मजबूत और आत्मविश्वासी बनाता है।

31 जुलाई को जन्मी कियारा की जन्म राशि सिंह और नक्षत्र मघा है। सिंह राशि पर सूर्य देव का आधिपत्य रहता है तो मघा नक्षत्र वालों पर केतु का प्रभाव रहता है। यानी सिंह राशि और मघा नक्षत्र में जन्मे लोगों पर सूर्य और केतु दोनों ग्रहों का प्रभाव देखने को मिलता है। इस राशि और नक्षत्र में जन्मे लोग धनवान होते हैं। ये काफी चतुर और कूटनीति चाल चलने में माहिर होते हैं।

सिद्धार्थ-कियारा की लव और मैरिड लाइफ का भविष्य?

अगर दोनों की शादी शुदा जीवन की बात की जायें तो दोनों की मैरिड लाइफ बेहतरीन रहने वाली है। सिद्धार्थ और कियारा एक परफेक्ट कपल हैं। उनका प्यार हमेशा रहेगा। मकर राशि वाले सिद्धार्थ और सिंह राशि वाली कियारा सिंह दोनों के बीच गहरा प्यार रहेगा। दोनों अपने स्वभाव और राशि की वजह से आपस में बहुत अच्छा रिश्ता रखते हैं और उनका बंधन अटूट है। इन दोनों को एक खूबसूरत जोड़ी माना जाता है और ऐसा इनकी साझेदारी के कारण है। मकर राशिवाले सामने वाले की भावनाओं की रिस्पेक्ट करते हैं और सिद्धार्थ ऐसे ही हैं। वहीं सिंह राशि की कियारा सिद्धार्थ पर पूरा भरोसा करती हैं।

उनके ग्रहों की अनुकूल स्थिति उनके सुखी और समृद्ध वैवाहिक जीवन का संकेत कर रहा हैं। वे एक-दूसरे के लिए आदर्श जीवन साथी होंगे शादी के बाद शुक्र उनके निजी जीवन में कुछ परेशानिया लाएगा है। दोनों के बीच कुछ गलतफहमी, विवाद या अन्य मुद्दे हो सकते हैं। लेकिन दोनों समझदारी से उसे हैंडल कर लेंगे।


सिद्धार्थ-कियारा के बच्चे कब होंगे

सिद्धार्थ मल्होत्रा कियारा आडवाणी की शादी के बाद सामान्य पति-पत्नी की तरह ही लाइफ एंज्वॉय करेंगे। कुंडली के हिसाब से दोनों का भविष्य उज्जवल है। दोनों की शादी काफी लंबी चलेगी। सिद्धार्थ के लिए कियारा लकी साबित होंगी। शादी के बाद 2025-26 तक या कहें दो साल बाद दोनों को संतान योग है। इनके काम का विस्तार भी होगा, खुद के अंडर में फिल्में भी प्रोड्यूस कर सकते हैं। दोनों की लाइफ में होने वाला परिवर्तन बहुत कुछ अप्रत्याशित देकर जायेगा। ऐसा बहुत कम लोगों के साथ होता है, जो भाग्यशाली होते

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story