×

Surya Grahan 2022 Today: सूर्य ग्रहण से भारी तबाही की आशंका, परमाणु विश्व युद्ध और महामारियों का रहेगा प्रकोप

Solar Eclipse 2022 Today: दीपावली के ठीक अगले दिन आज सूर्य ग्रहण अब से कुछ ही देर में पड़ने जा रहा है। इस ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव बहुत अधिक बताए जा रहे हैं ।

Ramkrishna Vajpei
Published on: 25 Oct 2022 3:12 AM GMT
Surya Grahan 2022 Today: सूर्य ग्रहण से भारी तबाही की आशंका, परमाणु विश्व युद्ध और महामारियों का रहेगा प्रकोप
X

Surya Grahan 2022 25 October: दीपावली के ठीक अगले दिन आज सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2022) अब से कुछ ही देर में पड़ने जा रहा है। इस ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव (negative effects of eclipse) बहुत अधिक बताए जा रहे हैं इसलिए सभी को इस ग्रहण को लेकर सावधान रहने की सलाह ज्योतिषाचार्य दे रहे हैं। हम आज आपको बता रहे हैं कि इस ग्रहण से क्या नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। जो कि दीर्घगामी होंगे।

अन्नकूट गोवर्धन पूजा के पर्व आज नहीं होंगे क्योंकि ग्रहण का सूतक काल शुरू हो चुका है। अन्नकूट गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर 2022 को होगी। इस साल का यह आखिरी सूर्य ग्रहण है अब भारत से दिखाई देने वाला अगला बड़ा सूर्य ग्रहण 21 मई 2031 को पड़ेगा। जो कि वलयाकार ग्रहण होगा। इसके तीन साल बाद 20 मार्च, 2034 को पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत से दिखेगा। इसलिए इस ग्रहण का बहुत अधिक महत्व है।

Photo- Social Media

सूर्य ग्रहण का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव

विभिन्न राशियों पर इसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस ग्रहण का असर अगले सूर्य ग्रहण तक रहेगा। लिहाजा इस दौरान भारत में राशि के हिसाब से देश के लिए यह ग्रहण बहुत ही खराब है। देश में इस दौरान भारी राजनीतिक उथल पुथल देखने को मिलेगी। इससे पहले ऐसा सूर्य ग्रहण 27 साल पहले 1995 में पड़ा था तब देश में भारी उथल पुथल देखने को मिली थी।

एस्ट्रो साइंस के जानकारों का यह भी कहना है कि इस ग्रहण से प्रचुर मात्रा में अगिन पैदा होने की संभावना बन रही है जिसके नतीजे के रूप में विभिन्न देशों में अलग अलग स्थानों पर ज्वालामुखी फटने की संभावना भी बन रही है। ज्योतिषाचार्य इस ग्रहों को प्रभावित करने वाली घटना को विश्व युद्ध से जोड़कर भी देख रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक 2023 में परमाण युद्ध के साथ विश्व युद्ध छिड़ने की प्रबल संभावना है जिसके चलते भारी तबाही दिखाई दे रही है।

ग्रहण के परिणाम चिंताजनक

ज्योतिषाचार्यों का यह भी मानना है कि इस ग्रहण के परिणाम स्वरूप वैश्विक स्तर पर खाद्यान्न का जबर्दस्त संकट होने की संभावना है। लोगों को खाने के लिए अनाज मिलने में दिक्कत आएगी जिसके परिणाम स्वरूप बड़ी संख्या में लोगों का जीवन प्रभावित होगा।

Photo- Social Media

पिछले दो साल से वैश्विक और देश के स्तर पर कोरोना महामारी से जनजीवन प्रभावित रहा है ज्योतिर्विदों का मानना है कि ग्रहण के चलते नई नई महामारियां भी कहर बरपाएंगे जिससे जनधन की बहुत बड़े पैमाने पर हानि संभावित है।

न्यूजट्रैक ने ज्योतिर्विदों से की बात

न्यूजट्रैक ने इस संबंध में पंडित देवेंद्र भट्ट गुरुजी, आचार्य दिनेश वाचस्पति, एस्ट्रो गुरु आरके वाजपेयी से बात की। सभी का यह कहना है कि ग्रहण को लेकर जो आशंकाएं जताई गई हैं वह निर्मूल नहीं हैं लोगों को ग्रहण की अवधि में अपने ईष्ट की आराधना करनी चाहिए। इस दौरान मानसिक जाप सर्वोच्च फलदायी रहेगा।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story