×

Tata Motors Curvv EV: टाटा मोटर्स ने कर्व EV की लॉन्च टाईम लाइन में किया इज़ाफ़ा,, कीमत होगी इतनी

Tata Motors Curvv EV: आइए जानते हैं टाटा कर्व EV के लॉन्च से जुड़े डिटेल्स के बारे में.

Jyotsna Singh
Published on: 17 May 2024 8:17 AM GMT
Tata Motor Curvv EV ( Social Media Photo)
X

Tata Motor Curvv EV ( Social Media Photo)

Tata Motor Curvv EV: इलेक्ट्रिक सेगमेंट में सबसे ज्यादा संख्या में वाहनों को बढ़ावा देने वाली टाटा मोटर्स अब अपनी अगली इलेक्ट्रिक कार कर्व SUV को भारतीय बाजार में पेश करने की तैयारी कर रही है। पिछले कुछ समय से इस एसयूवी के लॉन्च को लेकर अलग-अलग तरह की जानकारियां सामने आ रहीं हैं। हाल ही में मिली नई जानकारी के अनुसार कर्व EV SUV कूपे की लॉन्च टाईम लाइन को और आगे बढ़ा दिया है। अभी तक इस एसयूवी को जून तक बाजार में उतारने की बात कही जा रही थी। लेकिन अब इस EV को इसी वर्ष त्योहारी सीजन में सितंबर से अक्टूबर माह के दौरान जबरदस्त बिक्री की उम्मीद के साथ इसे पेश करने की तैयारी की जा रही है। टाटा ने इसी साल फरवरी माह में आयोजित हुए भारत मोबिलिटी शो में भी कर्व को प्रदर्शित किया था।मिली जानकारी के अनुसार अब बाजार में सबसे पहले इस साल टाटा कर्व का इलेक्ट्रिक वर्जन उतारा आएगा। जिसके उपरांत इस कार के पेट्रोल-डीजल मॉडल को भी EV सेगमेंट के साथ ही साल के अंत तक बिक्री के लिए पेश किया जा सकता है। आइए जानते हैं टाटा कर्व EV के लॉन्च से जुड़े डिटेल्स के बारे में

लॉन्चिंग में देरी के पीछे चुनाव है मुख्य वजह

टाटा कर्व EV की लॉन्चिंग में देरी के पीछे की मुख्य वजह मौजूदा समय में देश में चल रहे लोकसभा चुनावों को माना जा रहा है। हमेशा ऐसा देखा जाता है कि चुनाव की सरगर्मियों का सीधा असर ऑटोमोबिल की बिक्री पर पड़ता है। इस दौरान वाहनों की घटकर बेहद बिक्री सीमित रह जाती है। जबकि कार की लॉन्च में हो रही देरी को लेकर कार निर्माता ने आधिकारिक तौर पर अभी कोई खास कारण की पुष्टि नहीं की है। जबकि कर्व EV के लॉन्च की हो रही देरी में एक वजह ये भी मानी गई तो है कि कंपनी अपने नए वाहन को बाजार में उतारने से पहले अपनी मार्केटिंग स्ट्रैटिजी को मजबूत करना चाहती है। ताकि कार के लॉन्च के साथ किसी तरह की बाधा का सामना न करना पड़े।


अपकमिंग टाटा कर्व फीचर्स

टाटा नेक्सन EV में शामिल फीचर्स की बात करें तो इस कार के कर्व ICE मॉडल में 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 125hp क्षमता से लैस 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर डीजल इंजन से लैस होकर आ सकती है वहीं इसके CNG पावरट्रेन विकल्प के आने की भी उम्मीद है।


अपकमिंग टाटा कर्व डाइमेंशन

अपकमिंग टाटा कर्व के डाइमेंशन की बात करें तो कर्व EV को जनरेशन-2 acti.ev आर्किटेक्चर पर बेस्ड होकर निर्मित किया गया है। जिसके शामिल होने के बाद ये कार 450 से 500 किलोमीटर के बीच रेंज देने में सक्षम होगी। इस कार की लंबाई 313mm और उसका व्हीलबेस 62mm एक्सटेंडेड हो सकता है।



अपकमिंग टाटा कर्व कीमत

अपकमिंग टाटा कर्व EV की कीमत भारतीय बाजार में 15 लाख के करीब होने की उम्मीद की जा रही है। जबकि इसके ICE मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 10 लाख रुपये के आस पास हो सकती है।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story