×

Tata Motors: वाहनों में नई तकनीक को बढ़ावा देने के लिए टाटा मोटर्स समूह ने जेएलआर से मिलाया हाथ

Tata Motors: टाटा समूह ने जेएलआर को साझा अनुबंध के तहत निवेश राशि बढ़ाकर 43,000 करोड़ रुपये कर दी है, आइए इस विषय पर जानते हैं विस्तार से

Jyotsna Singh
Published on: 21 May 2024 7:31 AM GMT
Tata Motors
X

Tata Motors 

Tata Motors: ऑटोमोबिल के क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहा टाटा मोटर्स समूह अपने वाहनों में अधिकतम तकनीक को शामिल करने के लिए तेजी से कदम आगे बढ़ा रहा है। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार टाटा मोटर्स समूह ने वित्त वर्ष 2024-25 में अपने नए वाहनों और टेक्नोलॉजी को विकसित करने के लिए भारी निवेश किया है। इसके लिए इस समूह ने जगुआर लैंड रोवर (JLR) के साथ मिलकर अपने वाहनों को निर्मित करने के लिए अधिकतम हिस्सेदारी के तौर पर वित्त वर्ष 2024 में समूह ने JLR के लिए 3 अरब पाउंड भारतीय राशि के अनुसार लगभग 30,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है वहीं इस समूह ने टाटा मोटर्स के लिए 8,000 करोड़ रुपये की धनराशि का निवेश किया है। टाटा कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा ये जानकारी साझा की गई है। यानी कुल मिलाकर टाटा समूह ने जेएलआर को साझा अनुबंध के तहत निवेश राशि बढ़ाकर 43,000 करोड़ रुपये कर दी है।

क्या कहते हैं JLR के मुख्य वित्तीय अधिकारी रिचर्ड मोलिनेक्स

टाटा कंपनी के साथ अनुबंध के तहत तैयार होने वाले नए वाहनों के लॉन्च किए जाने के बारे में JLR के मुख्य वित्तीय अधिकारी रिचर्ड मोलिनेक्स का कहना है कि, " आगामी वित्त वर्ष 2026 में हमारे नए प्रोडक्ट मार्केट में लॉन्च होना शुरू हो जाएंगे। जिनमें रेंज रोवर BEV के साथ कई और प्रोडक्ट भी शामिल होंगे।"रेंज रोवर BEV एक इलेक्ट्रिक कार न होकर BEV एक पावरट्रेन से लैस रेंज रोवर कार के तौर पर पेश की जाएंगी।" इस लिस्ट में अपडेटेड रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट के फेसलिफ्ट मॉडल को भी उतारने की योजना है।उस समय तक हम कुछ ऐसे वाहनों को बदलना शुरू कर देंगे, जिनसे हमारी कमाई कम है।


क्या कहते हैं टाटा ग्रुप के मुख्य वित्तीय अधिकारी पीबी बालाजी

टाटा समूह द्वारा जेएलआर के साथ अनुबंध के तहत किए गए निवेश को लेकर ग्रुप के मुख्य वित्तीय अधिकारी पीबी बालाजी ने कहा, "टाटा समूह द्वारा JLR को किए गए निवेश का ग्राफ 3.3 अरब पाउंड (33,000 करोड़ रुपये से अधिक) पर जाकर खत्म हुआ जबकि टाटा मोटर्स की निवेश 8,200 करोड़ रुपये से अधिक की रही। पीबी बालाजी के अनुसार वित्त वर्ष 2024 में हमारा कुल निवेश लगभग 41,200 करोड़ रुपये था।" जो की वित्त वर्ष 2025 में बढ़कर 3.5 अरब पाउंड (35,000 करोड़ रुपये) से कहीं ज्यादा पर जाकर समाप्त होता है। इस भारी निवेश के पीछे की खास वजह ये है कि हमारे पास एक साथ भारी संख्या में प्रोडक्ट स्कीम्स मौजूद हैं।"



Shalini singh

Shalini singh

Next Story