×

Top 5 SUV Cars in March: मार्च में इन टॉप 5 Suv की बढ़ी डिमांड, देखें लिस्ट में कौन सी हैं गाड़ियां

Top 5 SUV Cars in March 2024: मार्च में कुछ ऐसी कार कंपनियां रही हैं, जिनकी Suvs की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ रही है। भारतीय मार्केट में Hyundai Exter SUV की डिमांड काफी बढ़ी हुई है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 19 March 2024 3:45 AM GMT (Updated on: 19 March 2024 3:45 AM GMT)
Top 5 SUV Cars in March: मार्च में इन टॉप 5 Suv की बढ़ी डिमांड, देखें लिस्ट में कौन सी हैं गाड़ियां
X

Top 5 SUV Cars in March 2024: भारत में कई कंपनियों ने अपने लेटेस्ट SUV मॉडल को लॉन्च किया है। तो वहीं कुछ कार कंपनियों के suv की डिमांड पहले से ही काफी बढ़ी हुई है। मार्च में भी कुछ ऐसी कंपनियां अभी तक रही हैं, जिनकी Suvs की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ रही है। अगर आप भी Suv खरीदने की प्लान कर रहे हैं तो आपको मार्च में लॉन्च हुए और मार्च में डिमांड में रही Suv को अपनी लिस्ट में शामिल करना चाहिए। तो आइए जानते हैं टॉप 5 Suv के बारे में जो काफी Affordable रही और मार्च में डिमांड में भी हैं:

इन टॉप 5 suv की बढ़ी डिमांड (Top 5 Affordable SUVs in India):

Hyundai Exter SUV

भारतीय मार्केट में Hyundai Exter SUV की डिमांड काफी बढ़ी हुई है। ये गाड़ी टाटा पंच को कड़ी टक्कर दे रही। जिसका नतीजा ये है कि, कुछ शहरों में इस गाड़ी का वेटिंग पीरियड 3 से 4 महीने बढ़ चुका है। इतना ही नहीं लोग इस गाड़ी का एडवांस बुकिंग पेमेंट भी पहले ही कर रहे हैं। इस गाड़ी के फीचर्स भी जबरदस्त हैं। इस गाड़ी की एक्स-शोरूम मूल्य 6.13 लाख रुपए है।

Maruti Suzuki Brezza

मारुति सुजुकी भारत में काफी पॉपुलर है। इसकी गाड़ियों की डिमांड भी काफी हाई है। जिसका नतीजा ये है कि मार्च में भी ये गाड़ी काफी ट्रेंड में हैं। मारुति सुजुकी ब्रेजा भारत में सबसे किफायती एसयूवी है, जिसकी कीमत 8.3 लाख रुपये है। दरअसल मारुति सुजुकी ब्रेजा के भारत में कुल 15 वेरिएंट्स हैं, जो एलएक्सआई, वीएक्सआई और जेडएक्सआई ट्रिम के पेट्रोल और सीएनजी ऑप्शन में हैं।

Tata Nexon


टाटा नेक्सन इस समय भारत की नंबर वन एसयूवी हुई है। दरअसल टाटा की इस एसयूवी को सेफ्टी में 5 स्टार रेटिंग मिली है। इतना ही नहीं टाटा ने नेक्सन एसयूवी की प्राइस भी सीमित रखी है। लॉन्च होने के बाद ये भारत की एकमात्र कार है, जो पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक और सीएनजी यानी चार अलग-अलग फ्यूल ऑप्शन के साथ बाजार में उपलब्ध है। इसकी कीमत8.15 lakh रुपए है।

Mahindra XUV300

महिंद्रा की XUV300 भारत में काफी पॉपुलर है। इसके फीचर्स काफी कमाल के हैं। XUV300 में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रेन-सेंसिंग वाइपर, ऑटोमैटिक हेडलैंप और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलेंगे। साथ ही इसमें कई अन्य फीचर्स मिलेंगे। इसकी कीमत 7.99 लाख रुपए है।

Kia Sonet

Kia Sonet की डिमांड भारतीय बाजार में बहुत ज्यादा है, ये अफोर्डेबल और कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक है। किआ सोनेट दो पेट्रोल इंजन और एक डीजल विकल्प के साथ उपलब्ध है। पेट्रोल लाइनअप में 1.2 लीटर यूनिट और 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन भी है। इसमें अन्य फीचर्स भी मिलेंगे। इसकी कीमत 7.99 लाख रुपए है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story