×

Purnea Mahagathbandhan Rally: 'ये क्या देश की आजादी को जानते हैं'...PM मोदी और अमित शाह पर नीतीश का बड़ा अटैक

Bihar Politics: पूर्णिया में शनिवार को महागठबंधन की रैली आयोजित हुई। जिसमें नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर बड़ा हमला बोला। बोजेपी उनके निशाने पर रही।

aman
Written By aman
Published on: 25 Feb 2023 10:36 AM GMT (Updated on: 25 Feb 2023 10:36 AM GMT)
Bihar Politics
X

Purnea Mahagathbandhan Rally : बिहार के पूर्णिया जिले में शनिवार (25 फरवरी) को 'महागठबंधन' की रैली हुई। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) जमकर बरसे। नीतीश के निशाने पर उनकी पुरानी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (BJP) रही। नीतीश ने कहा, 'महागठबंधन की पार्टियों ने तय किया कि हम सभी एक साथ सभा की शुरुआत पूर्णिया से करेंगे। उन्होंने कहा, दिल्ली में जो 'दो लोग' नेता कहलाते हैं, एक प्रधानमंत्री और एक गृह मंत्री ने यहां आकर भाषण दिया था। क्या-क्या बोल रहे थे? ये क्या देश की आजादी को जानते हैं।'

नीतीश ने जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और अमित शाह पर हमला जारी रखा। वो बोले, अभी इन लोगों ने कमान संभाली है। ये लोग अपनी पार्टी के नेताओं को भी नहीं जानते हैं। बस हर चीज पर कब्जा करते हैं। नीतीश ने सभा में मौजूद पत्रकारों से कहा, देख लीजिए। अब वो लोग तो कहीं जाते हैं, तो कुछ से कुछ बोलते हैं। जब मैं उनको (बीजेपी) छोड़कर इधर आया, तो देश भर के हर राज्य से विभिन्न पार्टियों ने फोन कर धन्यवाद दिया। नीतीश ने कहा, मैं कांग्रेस का इंतजार कर रहा था। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में 100 सीटें भी उन्हें (BJP) नहीं मिलेगी। सब एकजुट हो जाएंगे तो बहुत बड़ी चीज होगी। मैं इसी का इंतजार कर रहा था।'

नीतीश बोले- निशाने पर BJP और केंद्र

रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, महागठबंधन की सातों पार्टियों ने मिलकर ये तय किया था कि पहली सभा हम पूर्णिया (Purnea Mahagathbandhan Rally) में करेंगे। उन्होंने कहा, जब हम लोगों ने महागठबंधन बनाया, तब दिल्ली से दो नेता एक प्रधानमंत्री और दूसरे गृह मंत्री। क्या अनुभव है इन लोगों का? क्या ये देश की आजादी को जानते हैं? ये कोई काम नहीं करते। बस, कब्जा किए हुए हैं। नीतीश ने मीडिया पर भी तंज कसा। बोले, एक आध बार हम लोगों का छप जाता है। उन लोगों (पीएम-गृह मंत्री) का छपते रहता है। उन्होंने पूछा, बिहार के विकास के लिए कोई काम हुआ? यहां आकर क्या-क्या कह दिया था। आजादी की लड़ाई से इन लोगों को क्या मतलब?

'BJP-RSS सफाया के लिए महागठबंधन एकजुट'

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) भी जुड़े। उन्होंने कहा, उन्हें ये जानकर खुशी है कि सब एकजुट हैं। महागठबंधन को ताकत मिली। पूर्णिया के रंगभूमि मैदान (Rangbhoomi Maidan) में लाखों लोग आज एकजुटता का प्रदर्शन कर रहे हैं। ये इस बात को प्रमाणित करता है कि भविष्य में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए यह 'पक्का गठबंधन' है। राजद सुप्रीमो ने कहा, BJP-RSS सफाया करने के लिए महागठबंधन एकजुट है।'

लालू- मोदी सरकार की विदाई का वक्त आ गया

लालू यादव (Lalu Yadav) ने कहा, 'बीजेपी पार्टी नहीं बल्कि RSS का 'मुखौटा' है। आरएसएस घोर आरक्षण विरोधी है। उन्होंने कहा, आज देश में तानाशाही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जी चाह रहा है, वही नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। किसी का सम्मान नहीं हो रहा। लोकतंत्र की हत्या हो रही है। लालू ने कहा, नरेंद्र मोदी सरकार की विदाई का वक्त आ गया है। महागठबंधन जिंदाबाद।'

तेजस्वी- BJP में कोई लीडर नहीं, सब डीलर है

तेजस्वी ने आगे कहा, 'केंद्र की तरफ से कितना भी तंग किया गया लेकिन लालू यादव डरे नहीं। निडर होकर लड़ते रहे। देश के बारे में मैं बोल देना चाहता हूं कि ये बीजेपी के लोग 'लीडर' नहीं हैं, सब 'डीलर' हो चुके हैं। आज जो BJP के खिलाफ बोलता है उसके यहां छापे पड़ते हैं। जो उनके साथ हैं वो 'हरिषचंद्र' हैं। तेजस्वी बोले, नीतीश कुमार ने सही समय पर फैसला लेकर वापसी की। इन्हीं का और लालू यादव का बनाया हुआ ये महागठबंधन है।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story