×

Big Changes November 2022: ध्यान दें, दिल्ली में 1 नवंबर से होगा बड़ा बदलाव, जानिए क्या है यह बदलाव

Big Changes November 2022: एक नवंबर शुरू होते ही कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इसमें कई बदलाव ऐसे हैं,जो आम लोगों के जीवन से जुड़े हैं।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 31 Oct 2022 1:11 PM GMT
Big Changes
X

Big Changes (सोशल मीडिया) 

Big Changes November 2022: इस महंगाई के दौर पर आपने जरा से भी ध्यान हटाया तो आपको अच्छा नुकसान उठाना पड़ा सकता है। इसलिए मौजूदा हालत में दिमाग को चौकन्ना रखना होगा, तभी जाकर कुछ पैसे बचा पाएंगे। ऐसा ही कुछ बड़ा बदलाव 1 नवंबर (कल) के शुरू होते ही होने जा रहा है। शायद कल होने वाले यह बदलाव आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ प्रभाव डाल सकें, इसलिए मंगलवार को होने वाले पांच बदलाव पर ध्यान देने की ज्यादा जरूरत है। इनमें सबसे बड़ा राजधानी दिल्ली में होने जा रहा है। अगर आपने अभी तक बिजली सब्सिडी लेने के लिए आवदेन नहीं किया है तो आपको बिजली सब्सिडी नहीं मिलने वाले है, क्योंकि कल से इसके नियम में बदलाव होने जा रहा है। आईये जानते हैं कि क्या कल बड़े बदलाव होने वाले हैं, जो लोगों के आम जीवन से जोड़े हैं। डालते हैं इन पर एक नजर।

बिजली पर सब्सिडी पर बदलाव

1 नवंबर से दिल्ली वासियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दिल्ली सरकार की ओर से जनता को मिल रही बिजली सब्सिडी पर नया नियम लागू होने जा रहा है। अगर दिल्ली में बिजली सब्सिडी लेना जाते हैं तो 31 अक्टूबर, 2022 रात 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन कराने का आखिरी दिन है। जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उन्हें कल के बाद दिल्ली में बिजली पर सब्सिडी नहीं मिलेगी। आपको बात दें कि दिल्ली सरकार अभी तक प्रदेश वासियों को हर महीने 200 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान करती है।

डिलीवरी ओपीटी लागू

पहली तारीख से देश भर में घरेलू एलजीपी गैस सिलेंडर में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मंगलवार से एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी में बदलाव होने जा रहा है। अब आपको गैस सिलेंडर की घर में डिलीवरी पर OTP बताना पड़ेगा। जब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से गैस बुक कराएंगे, तो आपके फोन पर एक गैस कंपनियों की ओर ओटीपी भेजा जाएगा। उस ओटीपी को डिलीवरी वाले को बताना पड़ेगा।

गैस दाम में संशोधन

पहली तारीख को देश की सार्वजनिक पेट्रोलियम कंपनियां एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर की कीमत को संशोधित करती है। इसके साथ ही नए रेट जारी होंगे। यह रेट 14 किलो वाले घरेलू और 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों को बदलाव करेंगे। कल होने वाले संशोधन रेट में पेट्रोलियम कंपनियां गैस के दामों में वृद्धि करती हैं या फिर राहत का सिलसिला बरकरार रखेंगी। आपको बात दें कि हाल ही में 1 अक्टूबर को इन कंपनियों ने कॉमर्शियल गैंस सिलेंड की कीमतों में कटौती की थी।

इंश्योरेंस क्लेम में बदल सकता है नियम

कल यानी 1 नवंबर से IRDAI बड़ा बदलाव करने जा रही है। कल से बीमाधारकों केवाईसी डिटेल देना अनिवार्य किया जा सकता है। अगर इंश्योरेंस क्लेम लेते समय केवाईसी डिटेल नहीं तो क्लेम रद्द हो सकता है। आपको बता दें कि नॉन लाइफ इंश्योरेंस

जीएसटी रिटर्न कोड में परिवर्तन

कल से जीएसटी रिटर्न के नियमों में बदलाव होने जा रहा है। 5 करोड़ रुपये से कम टर्नओवर वाले जीएसटी रिटर्न करदाताओं को अब चार अंकों को HSN Code लिखना होगा। वहीं, 5 करोड़ से अधिक ज्यादा के टर्नओवर वाले करदाताओं को 6 अंक का HSN Code अनिवार्य किया गया था। यह नया नियम 1 अगस्त 2022 को लागू किया था। इससे पहले 5 करोड़ रुपये कम टनओवर वाले करदाताओं को 4 अंकों का कोड डालना होता था।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story