×

Agriculture Business Ideas: इस फसल को बोने से किसान हो रहे मालामाल, जानें कौनसी है फसल और कैसे करें बुवाई

Agriculture Business Ideas: अजवाइन की खेती करने की विधि में एक बात हमेशा याद रखें कि, आप जहां भी इसकी खेती करने जा रहा हैं, वहां कि मिट्टी दोमट वाली होनी चाहिए। इसकी खेेती से किसान सालाना 2 लाख रुपये अधिक कमा रहे हैं।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 13 Feb 2023 12:20 PM GMT (Updated on: 13 Feb 2023 12:22 PM GMT)
Business Idea
X

Business Idea (सोशल मीडिया) 

Agriculture Business Ideas in Hindi: एक समय था...जब खेती घाटे का सौदा हुआ करता था। जब से तकनीकी खेती का दौर आया है, खेती अब घाटे का सौदा नहीं रह गया है। कई उन्नत किस्म के बीज बाजार में आ गए हैं, जिसको बोने पर किसानों का फायदा हो रहा है और उनकी आर्थिक हालत धीरे धीरे सुधर रही है। हालांकि कई ऐसे बीज भी हैं जो काफी लाभ प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन कई किसानों को इस बात की जानकारी नहीं होती है। अगर आप किसान हैं और खेती सी प्रॉफिट कमाने की मंशा रखते हैं तो यह लेख आपके लिए है। आज हम आपको इस लेख के माध्मय से उस खेती की बात करने जा रहे हैं, जिसको बोने से किसान अन्य फसलों की तुलना में काफी लाभ कमा सकते हैं।

औषधीय के साथ होती है नकदी फसल

दरअसल, अजवाइन की खेती मौजूदा समय काफी प्रॉफिटेबल खेती में से एक है। क्योंकि बाजार में इसकी मांग हर समय होती है। अजवाइन का उपयोग खाने बनाने में मसाले की रूप में करते हैं। साथ ही, यह एक औषधीय फसल होती है। कई आयुर्वेदिक डॉक्टर कुछ बीमारी पर अजवाइन के उपयोग की सलाह देते हैं और इससे लोगों को काफी राहत मिलती है। इसलिए बाजार में हर समय अजवाइन की मांग रहती है। अगर कोई किसान इसी खेती करता है तो उसको पैसे के लिए इंतजार नहीं करना पड़ा है। यह एक प्रकार की नकदी फसल होती है। तो आइये बताते हैं, अजावइन की खेती करने की विधि।

ऐसी करें अजवाइन की खेती

अजावइन की खेती करने की विधि में एक बात हमेशा याद रखें कि, आप जहां भी इसकी खेती करने जा रहा हैं, वहां कि मिट्टी दोमट वाली होनी चाहिए। आस पास खेतों की जल निकासी काफी अच्छी रखनी चाहिए। इसकी खेती के लिए देश में रबी सीजन यानी सर्दियों में सबसे अच्छा मौसम बना गया है। देश में अजवाइन का बुवाई का सटीक समय कृषि वैज्ञानिकों ने अगस्त से लेकर सितंबर महीना माना गया है। फसल को तैयार होने में 30 डिग्री का तामपान चाहिए, जोकि देश में अक्टूबर से लेकर मार्च महीने में मिलता है।

एकड़ में होगी इतनी कमाई

अब इस फसल की कमाई की बात करें तो अजवाइन की बाजार में कई प्रकार की किस्में मौजूद हैं। हर किस्म से आपको प्रति एकड़ में 10 क्विंटल का उत्पादन पैदा कर सकते हैं। बाजार में इसका भाव 12 हजार लेकर 20 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक जाता है। इस हिसाब से आप अजवाइन की फसल से प्रति एकड़ 2.25 लाख रुपये सालाना कमा सकते हैं,जोकि आपको अन्य फसलों में इतना नहीं मिलेगा।

राजस्थान का यह जिला है इसका हब

भारत में अजवाइन खेती करने की प्रमुख राज्यों में यूपी, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, पंजाब और एमपी इत्यादि है। हालांकि राजस्थान के जिलों में इसकी सबसे अधिक खेती होती है। इसमें भीलवाड़ा,कोटा, बूंदी और बांसवाड़ा शामिल हैं। इन को अजवाइन का हब कहा जाता है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story