×

Gold-Silver Price Today: सोने के दाम स्थिर, चांदी में तेजी, जानिए अपने शहर के दाम

Gold-Silver Price Today 22 October 2022: धनतेरस पर सोना खरीदने का अच्छा अवसर है। सोने के दाम नीचे आने के बाद लगातार स्थिर चल रहे हैं। बुलियन मार्केट में आज 22 कैरट सोने के औसत दाम 46,240 रुपये प्रति दस ग्राम हैं

Network
Newstrack Network
Published on: 22 Oct 2022 5:17 AM GMT
Gold prices steady, silver rise, know the price of your city
X

सोने के दाम स्थिर, चांदी में तेजी, जानिए अपने शहर के दाम: Photo- Social Media

Gold Silver Price Today 22 October 2022: धनतेरस पर सोना खरीदने का अच्छा अवसर है। सोने के दाम नीचे आने के बाद लगातार स्थिर (Gold-Silver Price Today) चल रहे हैं। बुलियन मार्केट (bullion market) में आज 22 कैरट सोने के औसत दाम 46,240 रुपये प्रति दस ग्राम हैं जबकि 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 50,440 रुपये का है। दूसरी ओर, चांदी में तेजी आई है और इसके प्रति किलो औसत दाम 57,700 रुपये हो गए हैं।

22 कैरट सोना : 4,624 रुपये प्रति ग्राम और 46,240 रुपये प्रति दस ग्राम।

24 कैरट सोना : प्रति एक ग्राम 5,044 रुपये तथा प्रति दस ग्राम 50,440 रुपये।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

चेन्नई : 46,640 रुपये (22 कैरट), 50,890 (24 कैरट)

मुंबई : 46,240 (22 कैरट), 50,440 (24 कैरट)

दिल्ली : 46,340 (22 कैरट), 50,590 (24 कैरट)

कोलकाता : 46,240 (22 कैरट), 50,440 (24 कैरट)

जयपुर : 46,340 (22 कैरट), 50,590 (24 कैरट)

लखनऊ : 46,340 (22 कैरट), 50,590 (24 कैरट)

पटना : 46,270 (22 कैरट), 50,470 (24 कैरट)

सूरत : 46,290 (22 कैरट), 50,490 (24 कैरट)

चांदी के भाव (silver price)

चांदी के औसत दाम 57,700 रुपये प्रति किलो हैं। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ आदि शहरों में दाम 57,700 प्रति किलो हैं। जबकि चेन्नई, हैदराबाद, बंगलुरू आदि शहरों में दाम 63,200 रुपये हैं। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

ध्यान दें

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की गारंटी होता है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story