×

GST Collection: जुलाई में भी हुआ रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन, लगातार 5वीं बार 1.60 लाख Cr. रुपए से अधिक संग्रह

GST Collection: लगातार पांचवीं बार रेवेन्यू कलेक्शन 1.6 लाख करोड़ रुपए के पार गया। गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स कलेक्शन जुलाई माह में सालाना आधार पर 11 फीसद बढ़कर 1,65,105 करोड़ रुपए रहा।

Aman Kumar Singh
Published on: 1 Aug 2023 12:08 PM GMT (Updated on: 1 Aug 2023 12:21 PM GMT)
GST Collection: जुलाई में भी हुआ रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन, लगातार 5वीं बार 1.60 लाख Cr. रुपए से अधिक संग्रह
X
GST Collection (Social Media)

GST Collection: गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) से सरकार का रेवेन्यू कलेक्शन (Revenue Collection) लगातार बेहतर नजर आ रहा है। लगातार 5वीं बार ऐसा रहा है कि राजस्व संग्रह 1.6 लाख करोड़ रुपए से ऊपर गया है।जुलाई माह में GST Collection सालाना आधार पर 11 फीसदी बढ़कर 1,65,105 करोड़ रुपए रहा। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार (01 अगस्त) को ये जानकारी दी। अप्रत्यक्ष कर (Indirect Tax) व्यवस्था लागू होने के बाद से पांचवीं बार जीएसटी संग्रह 1.6 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा है।

फाइनेंस मिनिस्ट्री ने आज एक बयान जारी कर कहा कि जुलाई, 2023 में सकल माल एवं सेवा कर संग्रह (GST Collection) संग्रह 1,65,105 करोड़ रुपए रहा। इसमें केंद्रीय जीएसटी (Central GST) 29,773 करोड़ रुपए, राज्य जीएसटी (State GST) 37,623 करोड़ रुपए और एकीकृत जीएसटी (Integrated GST) 85,930 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्र 41,239 करोड़ रुपए सहित) है। इसके अलावा, उपकर 11,779 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्र 840 करोड़ रुपए सहित) रहा।

पिछले साल की तुलना में 11% अधिक कलेक्शन

वित्त मंत्रालय की ओर से पेश आंकड़ों के अनुसार राजस्व संग्रह जुलाई, 2023 में पिछले साल के इसी माह की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक रहा है। समीक्षाधीन महीने के दौरान घरेलू लेन-देन (Domestic Transaction) सेवाओं के आयात सहित से राजस्व सालाना आधार पर 15 फीसदी अधिक रहा। इससे पहले, जून महीने में जीएसटी कलेक्शन 1,61,497 करोड़ रुपए रहा था। जुलाई माह में घरेलू ट्रांजैक्शन में सर्विसेज का इंपोर्ट भी शामिल है। जिससे होने वाले रेवेन्यू में बीते वर्ष के इसी महीने के मुकाबले 15 फीसद का उछाल रिकॉर्ड किया गया है।
महीना दर महीना बढ़ता गया GST कलेक्शन

समाप्त हुए महीने यानी जुलाई, 2023 में GST कलेक्शन जहां 1,65,105 करोड़ रुपए रहा है। यह जून, 2023 की तुलना में अधिक है। जून माह में जीएसटी कलेक्शन 1.61.497 करोड़ रुपए रहा था। इसी तरह, मौजूदा वित्त वर्ष 2023-24 के पहले महीने अर्थात अप्रैल, 2023 में जीएसटी का रिकॉर्ड कलेक्शन हुआ था। अप्रैल में 1,87,035 करोड़ रुपए जीएसटी कलेक्शन रहा था।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story