×

जबरदस्त GDP ग्रोथ के बाद अब छप्पर फाड़ GST Collection, फरवरी में 12.5% वृद्धि के साथ 1.68 लाख करोड़

GST Collection: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र सरकार के लिए फरवरी महीना लकी साबित हुआ है।फरवरी में जीएसटी कलेक्शन 12.5% बढ़कर 1.68 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया।

aman
Written By aman
Published on: 1 March 2024 1:09 PM GMT (Updated on: 1 March 2024 1:23 PM GMT)
GST Collection Data, Newstrack Hindi News
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

GST Collection Data: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र सरकार के लिए लगातार खुशखबरी भरी खबर आ रही है। अर्थव्यवस्था को लेकर शुक्रवार (01 मार्च) को फिर एक बार शानदार खबर आई। गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) कलेक्‍शन पर बेहतरीन आंकड़े आए हैं। फरवरी में सालाना आधार पर जीएसटी कलेक्‍शन (GST collection) 12.5 प्रतिशत बढ़कर 1.68 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है।

आपको बता दें, एक दिन पहले यानी 29 फरवरी को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में जीडीपी (India Q3 GDP) के आंकड़े जारी हुए थे। तीसरी तिमाही में देश की GDP ग्रोथ 8.4 फीसदी की दर से बढ़ रही है। वहीं, अब जीएसटी कलेक्शन के मोर्चे पर भी सुखद खबर आयी है। वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, घरेलू लेन-देन बढ़ने से फरवरी में जीएसटी कलेक्शन 12.5 फीसदी बढ़कर 1.68 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया।

ग्रॉस GST कलेक्शन 18.40 लाख करोड़

इतना ही नहीं, चालू वित्त वर्ष (Current Financial Year) के पहले 11 महीनों में कुल ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 18.40 लाख करोड़ रुपए हो चुका है। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के टैक्स कलेक्शन से 11.7 प्रतिशत अधिक है।

ज्यादा GST कलेक्‍शन अर्थव्यवस्था के लिए शुभ

वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) के आंकड़ों पर नजर डालें तो कई चीजें स्पष्ट हो जाती हैं। बता दें, ज्यादा जीएसटी कलेक्‍शन भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए शुभ संकेत है। जब आम आदमी और कंपनियां अधिक टैक्स भुगतान करते हैं तो जीएसटी संग्रह बढ़ जाता है। यह टैक्स अनुपालन में वृद्धि का संकेत है। इससे सरकारी खजाना बढ़ता है। गुड्स एंड सर्विस टैक्स यानी जीएसटी सरकार के लिए राजस्व अर्जन का महत्वपूर्ण स्रोत होता है। जब जीएसटी संग्रह बढ़ता है, तो सरकार के पास अधिक आता है। इसका इस्तेमाल विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं को फंड देने के लिए किया जाता है।

औसत मासिक जीएसटी कलेक्शन 1.67 लाख Cr.

चालू वित्त वर्ष अर्थात FY24 में औसत मंथली जीएसटी कलेक्शन 1.67 लाख करोड़ रुपए रहा है। यह पिछले वित्त वर्ष के 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि, 'फरवरी, 2024 में जमा ग्रॉस जीएसटी रेवेन्यू 1,68,337 करोड़ रुपए है, यह 2023 के समान महीने की तुलना में 12.5 फीसद अधिक है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story