×

'2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा', बोले गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah on Indian Economy: अमित शाह ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी ने लक्ष्य रखा है कि 2047 में भारत संपूर्ण विकसित राष्ट्र हो। वर्ष 2026 में भारत की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर की हो। 2027 में हम 5वें से तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन जाएं।'

aman
Report aman
Published on: 29 Sep 2023 5:35 PM GMT (Updated on: 29 Sep 2023 5:38 PM GMT)
Amit Shah on Indian Economy
X

Amit Shah (Social Media)

Amit Shah on Indian Economy : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'G20 समिट के ऐतिहासिक आयोजन, चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफलता और संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल के पारित होने के बाद देश में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। देश के उद्योग जगत को इस माहौल का फायदा उठाना होगा।' केंद्रीय मंत्री ने ये बातें शुक्रवार (29 सितंबर) को प्रमुख उद्योग चैंबर पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) की सालाना बैठक को संबोधित करते हुए कही।

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने आज पीएचडीसीसीआई के सत्र को संबोधित करते हुए कहा, 'भारतीय व्यापार और उद्योगों के लिए अपना स्केल व साइज बदलने का इससे बेहतर समय नहीं मिल सकता।'

अमित शाह- अर्थव्यवस्था में हो रही तेज वृद्धि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत की अर्थव्यवस्था (Economy of India) में तेज गति से वृद्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राजनीतिक स्थिरता को दिया। साथ ही, ये भी माना कि देश ने बीते 75 वर्षों के दौरान कई उपलब्धियां हासिल की हैं। इस कालखंड में देश में लोकतंत्र की जड़ें और गहरी हुई हैं, जिसे एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जाना चाहिए।

'यहां लोकतंत्र भी और टीमवर्क भी'

शाह ने आगे कहा, 'भारत दुनिया का सबसे युवा और सबसे अधिक आबादी वाला देश है। यहां सबसे अधिक इंजीनियर्स, डॉक्टर्स और टेक्नोक्रेट्स हैं। साथ ही यहां लोकतंत्र भी है और टीमवर्क भी। अब मोदी जी के नेतृत्व में नीति निर्धारण भी बहुत अच्छे से हो रहा है। उन्होंने आगे कहा, प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशन में बनी नीतियों की वजह से ही अब ये माना जाने लगा है कि भारत का अवसर अब आ चुका है। भारत को आज पूरी दुनिया के सबसे चमकीले अवसर वाले स्थल के तौर पर पहचान मिल रही है।

पीएचडी चैंबर की भी जिम्मेदारी

गृह मंत्री शाह ने पीएचडी चैंबर पर भी ये जिम्मेदारी डाली कि, उसे देश के उद्योग और कारोबार की दिशा व दशा तय करने में निर्णायक कदम उठाने होंगे। ये चैंबर देशभर के छोटे-बड़े 1.5 लाख से अधिक उद्योगों का प्रतिनिधित्व करता है।

इंडियन इकॉनमी पहले से और मजबूत- शाह

अमित शाह ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने लक्ष्य रखा है कि 2047 में भारत संपूर्ण विकसित राष्ट्र हो। वर्ष 2026 में भारत की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर की हो। 2027 में हम 5वें से तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन जाएं। इन तीनों लक्ष्यों को सिद्ध करने में देश के उद्योग की बहुत बड़ी भूमिका है। इंडियन इकॉनमी की मजबूती की बात सभी मानने लगे हैं। पिछली तिमाही में हमारी अर्थव्यवस्था 7.8 फीसदी की दर से बढ़ी है। मुद्रास्फीति (Inflation) को भी 40 महीनों के न्यूनतम स्तर पर लाने में हम सफल रहे।'

विदेशी मुद्रा भंडार 593 अरब डॉलर पहुंचा

गृह मंत्री शाह ने मोदी सरकार के कार्यकाल में आर्थिक प्रगति से जुड़े सारे आंकड़ों को सामने रखा। उन्होंने बताया, GST इस तरह से आम सहमति से लागू होगा, इसे लेकर संशय था। मगर, आज अप्रैल, 2023 में जीएसटी कलेक्शन 1.87 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया। हमारा विदेशी मुद्रा भंडार भी 309 अरब डालर से बढ़कर 593 अरब डॉलर जा पहुंचा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story