×

Flights to Ayodhya: दिल्ली और अहमदाबाद से अयोध्या के लिए इंडिगो की उड़ान जल्द, 2,999 रुपए है शुरुआती कीमत

Indigo Flight Operation: यूपी के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले दिल्ली और अहमदाबाद से इंडिगो अपने फ्लाइट ऑपरेशन की शुरुआत करने जा रही है। रामलला के दर्शन करने वालों के लिए ये अच्छी खबर है।

aman
Report aman
Published on: 14 Dec 2023 4:20 PM GMT (Updated on: 14 Dec 2023 4:25 PM GMT)
Flights to Ayodhya
X

Indigo Flight Operation (Social Media)

Indigo Flight To Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण जारी है। 22 जनवरी, 2024 को भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी तय हो चुका है। इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए देश-दुनिया से लोग अयोध्या पहुंचने वाले हैं। इसी के मद्देनजर लोगों को अयोध्या पहुंचाने के लिए एयरलाइंस कंपनी ने भी कमर कस ली है। देश की निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो (Indigo Airlines) 30 दिसंबर, 2023 से दिल्ली और अहमदाबाद से अयोध्या के लिए फ्लाइट की शुरुआत करने जा रही है।

इंडिगो एयरलाइंस ने ये बताया

इंडिगो एयरलाइंस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस संबंध में जानकारी साझा की है। इंडिगो ने अपने ऑफिशियल हैंडल से दिल्ली और अहमदाबाद से अयोध्या के लिए उड़ान सेवा शुरू करने की जानकारी शेयर की है। इंडिगो ने लिखा, '30 दिसंबर 2023 से इंडिगो अहमदाबाद से अयोध्या (Indigo Flight Ahmedabad to Ayodhya) और दिल्ली से अयोध्या (Flight Delhi to Ayodhya) के लिए फ्लाइट्स को लॉन्च करने जा रही है।

दिल्ली से अयोध्या का किराया 2,999 रुपए

इंडिगो एयरलाइंस ने ये भी बताया कि, 2,999 रुपए से हवाई किराए की शुरुआत होगी। एयरलाइंस ने अयोध्या जाने वालों से लिंक https://www.goindigo.in पर विजिट कर यात्रियों से टिकट की बुकिंग करने का अनुरोध किया है। इंडिगो ने ये भी बताया कि, 2,999 रुपए का एयर फेयर 30 दिसंबर, 2023 को लागू होगा। यह ऑल इंक्लूसिव सबसे न्यूनतम वनवे फेयर है। इंडिगो ने ये भी जानकारी दी कि, ये वनवे फेयर लिमिटेड सीट के लिए लागू है।

कमर्शियल फ्लाइट की शुरुआत 6 जनवरी, 2024 से

आपको बता दें, दिल्ली से अयोध्या के लिए कमर्शियल फ्लाइट की शुरुआत 6 जनवरी, 2024 से होगी। अगले साल 6 जनवरी को दिल्ली से अयोध्या तक के लिए यात्रियों को 7,799 रुपए किराये का भुगतान करना होगा। दिल्ली से ये उड़ान सुबह 11:55 बजे रवाना होगी जो दोपहर 1:15 बजे अयोध्या पहुंचेगी। इसी तरह, 11 जनवरी, 2024 से अहमदाबाद से अयोध्या के लिए हर हफ्ते तीन उड़ानें होंगी। अहमदाबाद से अयोध्या नॉन स्टॉप फ्लाइट के लिए यात्रियों को 7,199 रुपए भुगतान करने होंगे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story