×

Lucknow Gold Silver Price Today: सोना 400 रुपए अधिक महंगा, चांदी ने भी पकड़ी तेजी, जानें अब अपने शहर का भाव

Lucknow Gold Silver Price Today 1st June 2023: गुरुवार को लखनऊ में 24 कैरेट सोना 450 रुपए 10 ग्राम पर महंगा हुआ है। इसके बाद यह 61,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

Viren Singh
Published on: 1 Jun 2023 7:20 AM GMT
Lucknow Gold Silver Price Today: सोना 400 रुपए अधिक महंगा, चांदी ने भी पकड़ी तेजी, जानें अब अपने शहर का भाव
X
Lucknow Gold Silver Price Today 1st June 2023 (सोशल मीडिया)

Lucknow Gold Silver Price Today 1st June 2023: अगर आप शादी के लिए सोना और चांदी की खरीदारी करना चाह रहे हैं तो आज आपको अधिक दाम खर्च करने पड़ेंगे। लखनऊ सर्राफा बाजार में सोना- चांदी की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। जून के पहले दिन यानी गुरुवार को शहर में सोना चांदी के भाव में तेजी आई है। कमोबेश यही हाल आज अन्य जिलों का भी है। लखनऊ में सोना 400 से अधिक महंगा हुआ है, जबकि चांदी 200 रुपये महंगी हुई है। इससे पहले बुधवार को शहर में सोना चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव था।

लखनऊ में सोना हुआ महंगा

सर्राफा बाजार के मुताबिक, गुरुवार को लखनऊ में 24 कैरेट सोना 450 रुपए 10 ग्राम पर महंगा हुआ है। इसके बाद यह 61,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना 400 रुपए बढ़कर 56 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले बुधवार को शहर में 24 कैरेट सोना का भाव 60,630 रुपये और 22 कैरेट सोना 55,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

लखनऊ में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव

गुरुवार को लखनऊ में चांदी के भाव में भी इजाफा आया है। चांदी आज 200 रुपये महंगी होकर 72,800 रुपये प्रति किलो पर हो गई है। इससे पहले बुधवार को शहर में चांदी का भाव 72,600 रुपये पर था।

अन्य जिलों के 24 और 22 कैरेट सोने के दाम

कानपुर

56,000 (22 कैरट)

61,080 (24 कैरट)

आगरा

56,000 (22 कैरट)

61,080 (24 कैरट)

नोएडा

56,000 (22 कैरट)

61,080 (24 कैरट)

गाजियाबाद

56,000 (22 कैरट)

61,080 (24 कैरट)

वाराणसी

56,000 (22 कैरट)

61,080 (24 कैरट)

मथुरा

56,000 (22 कैरट)

61,080 (24 कैरट)

बाजार में मिलती है अलग अलग शुद्धता की जानकारी

आपको बता दें कि बुलियन मार्केट में सोना चांदी के अलग अलग शुद्धता के भाव की जानकारी मिलती है। यह भाव टैक्स और कीमती आभूषण के मेकिंग से पहले के होते हैं। इसके सभी दाम की जानकारी के लिए आपको सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा सोना चांदी का जारी हुआ रेट पूरे देश में माना जाता है।

मिस्ड कॉल से जानें सोने के भाव

इसके अलावा लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके कुछ ही देर में आपके फोन पर आज के सोने के ताजा भाव आ जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story