×

Most Expensive Vegetables: यह है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, कीमत इतनी आ जाए एक बाइक, जानिए कैसे करें खेती?

Most Expensive Vegetables Farming Business: किसान एक एकड़ खेती हॉप शूट्स का 362 से लेकर 680 किलोग्राम तक का उत्पादन प्राप्त कर सकता है। बाजार में इसकी कीमत 80 से 90 हजार किलो होती है।

Viren Singh
Published on: 28 Sep 2023 2:15 AM GMT (Updated on: 28 Sep 2023 2:15 AM GMT)
Hop Shoots
X

Hop Shoots (सोशल मीडिया) 

Most Expensive Vegetables Farming Business: भारत में हॉप शूट्स सब्जी की खेती भी शुरू हो गई है। हालांकि अभी इसकी खेती उतनी अधिक मात्र में नहीं होती है, जितनी होनी है। हॉप शूट्स सब्जी दुनिया की सबसे महंगी खेती होती है। इसकी खेती करने में लागत अधिक आती है और यह ठंड जलवायु में की जाती है, इस हिसाब से भारत में इसकी खेती का क्षेत्रफल भी सीमित है, क्योंकि देश कुछ ही स्थान ऐसे हैं, यहां पर पूरे साल तापमान सर्दी का बना रहता है। वह उत्तराखंड़, हिमाचल और कश्मीर है। हिमाचल प्रदेश के किसानों ने हॉप शूट्स सब्जी की खेती भी करना शुरू कर दिया था, लेकिन विपणन सुविधाओं कमी और लागत अधिक बैठने के कारण किसान इससे दूर हो गए। हालांकि अगर फिर से इसकी खेती देश में शुरू हुई तो यकीन मानिए हॉप शूट्स सब्जी की खेती किसानों को लखपति नहीं, सीधे करोड़पति बना देगी, क्योंकि हॉप शूट्स की बाजार में काफी मांग है। इसके निकले जूस से बीयर तक तैयार की जाती है।

जानिए किस मौसम में होती है इसकी खेती

भारत को छोड़ दें तो हॉप शूट्स की खेती दुनिया के इलाकों में की जाती है। जहां पर इसकी खेती होती है। उसमें यूरोप, अमेरिका, कनाडा, चीन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड मुख्य रूप से शामिल हैं और यहां पर इसका उत्पादन भी अच्छा होता है। इन देशों में हॉप शूट्स के बीजों की बुआई वसंत ऋतु विदा होने पर की जाती है। यह शंकुवार सब्जी होती है। हॉप के फल लचीली परतों से बने होते हैं। सही तरह तैयार होने से यह फूल करीब 2 सेंटीमीटर तक लंबा होता है। इसके फूल को कोन्स कहा जाता है। हॉप शूट्स की जड़ें 2-3 मीटर गहरी होती है। हॉप शूट्स का उपयोग बीयर बनाने के लिए भी होता है। अगर बीयर में झाग और महक आती है तो वह हॉप शूट्स की वजह से आती है। इस फूल का उपयोग बीयर में और इसकी टहनियों का उपयोग खाने के लिए होता है। इसके सेवन से शरीर में मौजूद एंटीबाडी की मात्रा को बढ़ाता है, जो गंभीर रोग से लड़ने की क्षतमा को बढ़ती है।

कैसे करें हॉप शूट्‌स की खेती?

अगर कोई किसान भाई हॉप शूट्स की खेती करना चाहता है तो वह पहले अपने खेत में 4 इंच गहरा कम्पोस्ट मिक्सचर डाले। इसके पौधे की रोपाई बीजों की जगह कंद से होती है। पौधे बेल के रूप में फैसते हैं तो इसके लिए जाल बिछाएं। खेत के दोनों ओर में 2 स्तम्भों को तार की सहायता से बांध दिया जाता है। पौध की दूरी 5 से 10 फीट रखें, ताकि इसको फैलने की अच्छी जगह मिल सके। रोपाई होने के बाद हल्की सिंचाई जरूर करें। हॉप शूट्‌स के पौधे को शुरुआत में 6 से 8 घंटे धूप की जरूरत होती है। खेत में जल निकासी का विशेष ध्यान दें। हॉप शूट्‌स के पौधे नर और मादा प्रजाति के आते हैं, लेकिन खेती में मादा पौधे का उपयोग किया जाता है।

पौधे को काफी गहराई तक पानी की होती जरूरत

हॉप शूट्‌स के पौधे को काफी गहराई तक पानी की जरूरत होती है। इसको 6 इंच की गहराई तक पानी की आवश्यकता होती है, ताकि यह भूमि के पोषक तत्व को आसानी से प्राप्त कर सके। हमेशा कोशिश करें कि हॉप शूट्स की सिंचाई ड्रिप सिंचाई तकनीक का उपयोग करें।

जानिए कितनी होती है कमाई

बाजार में हॉप शूट्स की कीमत हजारों रुपये में होती है। किसान एक एकड़ खेती हॉप शूट्स का 362 से लेकर 680 किलोग्राम तक का उत्पादन प्राप्त कर सकता है। बाजार में इसकी कीमत 80 से 90 हजार किलो होती है। ऐसे में अगर कोई किसान इसकी खेती करता है तो वह लखनपति नहीं बल्कि करोड़पति बना जाता है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story