×

Adani Group: उथल-पुथल के बीच NSE से अडानी ग्रुप को गुड न्यूज, अब निवेशकों का बढ़ेगा भरोसा!

Adani Group and NSE: अडानी विल्मर को निफ्टी नेक्स्ट 50 और निफ्टी 100 इंडेक्स का हिस्सा बनाया गया है। अडानी पावर को कई निफ्टी के इंडेक्स में शामिल किया गया है

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 18 Feb 2023 12:02 PM GMT
Adani Group and NSE
X

Adani Group and NSE (सोशल मीडिया) 

Adani Group and NSE: मौजूदा समय अगर अडानी ग्रुप और उनके अध्यक्ष गौतम अडानी के लिए कहीं से कोई अच्छा खबर आ जाए तो समझो वह किसी संजीवनी से कम नहीं है। ऐसी ही खबर एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) की ओर से मिली अडानी ग्रुप को मिली है। एनसई ने अपने इंडेक्सों की छमाही समीक्षा की है। इस समीक्षा में एनएसई ने निफ्टी 50 में कोई परिवर्तन नहीं किया है। जबकि कुछ अपने दूसरे बड़े इंडेक्सों में कुछ बदलाव किये हैं। यह बदलवा एनएसई की इंडेक्स मेंटेनेंस सब-कमेटी ने किया है।

विल्मर को मिली 50 में तो पावर को मिली कई इंडेक्सों में जगह

मिली जानकारी के मुताबिक, NSE ने अडानी ग्रुप की कुछ कंपनियों को इंडेक्स में शामिल किया है। एनएसई के कुछ इंडेक्स में अडानी विल्मर और अदानी पॉवर की शामिल किया गया है। इसमें अडानी विल्मर को निफ्टी नेक्स्ट 50 और निफ्टी 100 इंडेक्स का हिस्सा बनाया गया है। वहीं, अडानी पावर को निफ्टी 500, निफ्टी 200, निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी मिडकैप 150, निफ्टी लार्ज मिडकैप 250 और निफ्टी मिडस्मॉलकैप 400 इंडेक्स में जहग मिली है।

50 इंडेक्स में कोई बदलाव नहीं

एनएनई ने शुक्रवार देर रात को इसको लेकर एक बयान जारी किया है। इसमें कहा कि एनएसई इंडेक्सों में हुए सभी बदलाव मार्च 31, 2023 से लागू होगें। हालांकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने अपने निफ्टी 50 इंडेक्स में कोई बदलाव नहीं किया हैं। यहां पर पहले की तरह कंपनियां शामिल हैं।

50 इंडेक्स में इन कंपनियों को मिली जगह तो ये बाहर

निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स में अडानी विल्मर के अलावा अन्य कंपनियां भी शामिल हुई हैं। इसमें एबीबी इंडिया, केनरा बैंक, पेज इंडस्ट्रीज और वरुण बेवरेजेज हैं। जबकि कुछ कंपनियों को 50 इंडेक्स में बाहर का रास्ता दिखाया गया है। जो कंपनियां निफ्टी 50 इंडेक्स में बाहर हुई हैं, उसमें बंधन बैंक, बायोकॉन, ग्लैंड फार्मा, एमफेसिस और वन 97 कम्युनिकेशंस शामिल हैं। बता दें पेटीएम जब बाजार में लिस्ट हुई थे, तब उसका इश्यू प्राइस 2150 रुपये था। हालांकि तब से लेकर पेटीएम के शेयर में गिरावट बनी हुई है और यह कभी अपने इश्यू प्राइस तक नहीं पहुंच पाया है। शुक्रवार को पेटीएम का शेयर बाजार में 626.30 रुपये पर बंद हुआ था।

अपोलो टायर्स और पीरामल एंटरप्राइजेज इस इंडेक्स में शामिल

निफ्टी 200 में देश के अन्य कंपनियां भी शामिल हुई हैं। इसमें अपोलो टायर्स, सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस, देवयानी इंटरनेशनल, गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स, इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन, एनएचपीसी, एनएमडीसी और पीरामल एंटरप्राइजेज हैं। जबकि कई कंपनियों को बाहर का रास्ता दिखा गया है। इसमेंक्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, इमामी, गुजरात स्टेट पेट्रोनेट, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, इंडियामार्ट इंटरमेश, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, लिंडे इंडिया, नेशनल एल्युमीनियम कंपनी और निप्पोन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट हैं।

अडानी पर लगे ये आरोप

बता दें कि अमेरिका स्थित शॉर्ट-विक्रेता हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को गौतम अडानी के नेतृत्व वाले व्यापारिक अडानी समूह के खिलाफ कई आरोप लगाए थे। हिंडनबर्ग ने अपनी रिचर्स रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया था कि अडानी ग्रुप अपने शेयरों की कीमतों को बढ़ाने के लिए शार्ट सेलिंग की है। इसके साथ, कंपनी के खातों में लेनदेन में धोखाधड़ी की है। इस आरोपों के बाद अडानी ग्रुप पर दबाव बंद हुआ है। हालांकि समूह ने आरोपों को झूठ बताते हुए खारिज कर दिया है, यह कहते हुए कि यह सभी कानूनों और प्रकटीकरण आवश्यकताओं का अनुपालन करता है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story