×

New Rules From 1st November 2023: 1 नवंबर से बदल जाएंगे ये निमय, इस दिवाली डालेंगे आपकी जेब पर अपना असर

New Rules From 1st November 2023: कहीं ऐसा न हो कि नवंबर लगते ही नियम बदल जाएं और आपको पता ही न हो और बाद में समस्या का सामना करना पड़ जाए।

Viren Singh
Published on: 31 Oct 2023 2:45 AM GMT (Updated on: 31 Oct 2023 2:45 AM GMT)
New Rules From 1st November
X

New Rules From 1st November (सोशल मीडिया)  

New Rules From 1st November 2023: आज 31 अक्टूबर है और इस महीना का आखिरी दिन है। बुधवार से नवंबर महीने की शुरुआत हो जाएगी और यह दिन महीना का पहला दिन होगा। हर बार की इस बार महीने के शुरू होते ही कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं, जो लोगों की जेब पर अपना सीधा असर डालेंगे। 1 नवंबर लगते ही कई नियम बदलने जा रहे हैं। ऐसे में यह बहुत जरूरी हो जाता है कि आप इन नियमों के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं। कहीं ऐसा न हो कि नवंबर लगते ही नियम बदल जाएं और आपको पता ही न हो और बाद में समस्या का सामना करना पड़ जाए।

तो आइए जानते हैं 1 नवंबर से बदलने वाले इन नियमों के बारे में..

गैस के दाम

हर महीने की तरह इस महीने भी एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर, सीनएनजी और पीएनजी के दाम तेल कंपनियों द्वारा संशोधन किए जाएंगे। इस संशोधन के बाद भी लोगों को पता चलेगा कि गैस सहित इन चीजों में बढ़ेंगे, घटेंगे या फिर स्थिर रहेंगे। हर महीने की पहली तारीख को इसका ऐलान होता है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि त्योहार पास में है, ऐसे में कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ सकते हैं। हालांकि हो सकता है कि सरका कीमतों में बदलाव न करें।

ई-चालान में बदलाव

जीएसटी अथॉरिटी ने सितंबर माह मे एक फैसला लिया था। फैसला यह था कि सौ करोड़ रुपये या उससे ज्यादा के कारोबार वाले व्‍यापार को 1 नवंबर से 30 दिनों के अंदर ई-चालान पोर्टल पर जीएसटी चालान अपलोड करना होगा।

इंपोर्ट को लेकर डेडलाइन

सरकार ने 30 अक्टूबर तक HSN 8741 केटेगरी के तहत आने वाले लैपटॉप टैबलेट, पर्सनल कंप्यूटर के अलावा कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट के इंपोर्ट पर छूट दी थी। हालांकि अभी तक यह यह पता नहीं है कि 1 नवंबर से क्या होगा? सरकार ने इस पर कोई ऐलान नहीं किया है।

चालू कराएं बंद LIC पॉलिसी

अगर आपकी भी कोई LIC पॉलिसी बंद हो गई है तो उसे 31 अक्टूबर तक चालू कर लें। आप 31 अक्टूबर तक इसे फिर बिना किसी परेशानी के शुरू कर सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story