×

Petrol-Diesel Aaj ka Rate : तेल कंपनियों ने नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां चेक करें आपके शहर में क्या है भाव

देश की सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार (24 दिसंबर 2021) को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price Today) की कीमतों में किसी तरह की कोई वृद्धि या कमी नहीं की है।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 24 Dec 2021 1:23 AM GMT
petrol diesel price today 01 april 2022 india delhi up oil companies new price list newstrack
X

पेट्रोल (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Petrol Diesel Aaj Ka Rate 24 December 2021: देश की सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार (24 दिसंबर 2021) को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price Today) की कीमतों में किसी तरह की कोई वृद्धि या कमी नहीं की है। आज शुक्रवार को देश में ईंधन की कीमतें एक बार फिर स्थिरता के साथ कायम है। ईंधन की दरों में किसी तरह की बढ़ोतरी या कमी देखने को नहीं मिल रही। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है, इसके बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की दरों में किसी प्रकार की कमी नहीं की गई है।

पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में आखिरी बार कटौती नवंबर महीने में हुई थी। तब, केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कमी की घोषणा की थी। उस समय देश में पेट्रोल-डीजल की दरें आसमान छू रही थी। सभी राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर से ऊपर की दर पर बिक रहा था। मगर, केंद्र की ओर से कटौती तथा राज्य सरकारों द्वारा अपने-अपने प्रदेशों में वैट (VAT) में दरों में कमी कर उन बढ़ी कीमतों को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। तेल की कीमतों में इस कटौती के बाद राजधानी दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल के दाम (Petrol ka dam) घटकर 95.41 रुपए हो गए।

सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार 24 दिसंबर 2021 को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price Today) में किसी तरह की कोई कमी या वृद्धि नहीं की। तेल की दरों में ठहराव से आम आदमी को राहत मिली है, मगर लम्बे समय से और कटौती का इंतजार हो रहा है। गौरतलब है, कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर महंगाई पर पड़ता है। कीमतों में कटौतियों के बावजूद देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमतें अब भी 100 रुपए प्रति लीटर से ऊपर हैं। आज शुक्रवार को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) ने अपनी नई प्राइस लिस्ट जारी की है।

देश के प्रमुख शहरों में क्या है आज पेट्रोल-डीजल का रेट :

-देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-देश की व्यापारिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और डीजल 91.52 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

-रांची में पेट्रोल 98.52 और डीजल 91.56 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-जयपुर में पेट्रोल 107.01 रुपए और डीजल 90.75 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-लखनऊ में पेट्रोल 95.14 रुपए तो डीजल 86.80 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-देहरादून में पेट्रोल 99.41 रुपए और डीजल 87.56 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-शिलांग में पेट्रोल 99.28 रुपए प्रति लीटर और डीजल 88.75 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 82.96 रुपए और डीजल 77.13 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-एनसीआर क्षेत्र नोएडा में पेट्रोल 95.64 रुपए और डीजल 86.80 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-पणजी में 96.61 रुपए और डीजल 87.27 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-भुवनेश्वर में पेट्रोल 101.81 रुपए और डीजल 95.52 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-पटना में पेट्रोल 106.26 रुपए और डीजल 91.09 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-गंगटोक में पेट्रोल 98.50 रुपए और डीजल 82.25 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-बेंगलुरु में पेट्रोल 100.58 रुपए और डीजल 85.01 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-शिमला में पेट्रोल 95.94 रुपए और डीजल 80.35 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-हैदराबाद में पेट्रोल 108.20 रुपए और डीजल 94.62 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (How to Check Petrol Diesel Price)

अगर आप पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Ka Rate) चेक करना चाहते है, तो आप सुबह 6 बजे के बाद अपने मोबाइल से एसएमएस के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पेट्रोल और डीजल का दाम (Diesel Petrol Ka Dam) रोजाना सुबह 6 बजे तक जारी कर दिया जाता है। अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (Shahar Me Petrol Diesel Ka Dam) जानना चाहते हैं तो ऑयल कंपनियों पर एसएमएस (SMS) भेज कर अपने शहर में चल रहे पेट्रोल-डीजल का रेट (Petrol Diesel Ka Rate) जान सकते है। इसके लिए आपको नीचे दिए कुछ नियम फॉलो करने होंगे...

1. आप अपने मोबाइल पर इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड करना होगा।

2. यदि आप बीपीसीएल के ग्राहक है तो आपको अपने मोबाइल पर RSP लिखकर Petrol Ka Dam: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानें आपके शहर में क्या है भाव नंबर पर मैसेज भेजकर मौजूदा समय की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

3. एचपीसीएल कस्टमर HPPrice लिखकर Petrol Ka Dam: पेट्रोल-डीजल की नई प्राइस लिस्ट जारी, जानें आपके शहर में क्या है भाव नंबर पर SMS सेंड कर आज के फ्यूल ऑयल का नया भाव जान सकते हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story