×

Share Market Update Today: गिरावट के साथ कारोबारी सत्र खत्म, 461 अंक नीचे जाकर सेंसेक्स 61337 पर हुआ बंद

Share Market Update Today: आज कारोबार में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट पर बंद हुए। वहीं गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट रही।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 16 Dec 2022 10:15 AM GMT (Updated on: 16 Dec 2022 10:37 AM GMT)
Share Market Update Today
X

Share Market Update Today (सोशल मीडिया) 

Share Market Update Today: अमेरिका की केंद्रीय बैंक द्वारा महंगाई को रोकने लिए नीतिगत दरों में हुए बदलाव का असर ग्लोबल बाजारों पर दिखाई दिया। इससे भारत का शेयर बाजार भी अछूता नहीं रहा। कारोबार में आज तगड़ी गिरावट देखने को मिली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ। बाजार में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। शाम को 3.30 बजे बीएसई का सेंसेक्स 461.22 अंक या 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ 61,337.81 पर जाकर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 145.90 अंक या 0.79 फीसदी की गिरावट के साथ 18,269.00 पर जाकर बंद हुआ। आज को मिलाकर लगातार तीन कारोबारी सत्र में बाजार गिरावट पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 27 शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

कई प्रमुख इंडेक्स लाल निशान पर

शुक्रवार को कारोबार में हर तरफ शेयरों में बिकवाली का माहौल रहा, जिसके चलते निफ्टी के कई प्रमुख इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। निफ्टी में सबसे अधिक गिरावट आईटी इंडेक्स में रही और यह 1.33 फीसदी तक टूटे। उसके बाद बैंक 0.64 फीसदी, फार्मा 1.40 फीसदी, एफएमसीजी 0.49 फीसदी और फाइनेंशियल इंडेक्स 0.54 फीसदी तक कमजोर हुए। इसके अलावा एनर्जी, मेटल, रियल्टी और मीडिया इंडेक्स में भी गिरावट पर बंद हुए और इन सभी इंडेक्स में आधे फीसदी से अधिक की गिरावट देखी गई। अगर बात हैवीवेट शेयरों की करें तो इसमें आज गिरावट देखने को मिली।

टॉप लूजर्स वाली कंपनियां

शुक्रवार को जिन कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही, उसमें Dr. Reddys, M&M, Adani Ports SEZ, BPCL, SBI और TCS शामिल हैं। वहीं जिन कंपनियों में बढ़त रही, उसमें Tata Motors, HDFC Bank, HUL, Tata Steel और JSW Steel हैं।

एशियाई बाजार लुढ़के

आज प्रमुख एशियाई बाजारों में बिकवाली हावी रही। SGX Nifty 0.27 फीसदी और निक्‍केई 225 इंडेक्स 1.54 फीसदी की गिरावट रही। स्‍ट्रेट टाइम्‍स 0.57 फीसदी तक गिरा तो हैंगसेंग में तेजी और यह 0.93 फीसदी की बढ़त पर रहे। इसके अलावा ताइवान वेटेड 1.21 फीसदी कोस्‍पी 0.08 फीसदी और शंघाई कंपोजिट 0.06 फीसदी की गिरावट रही।

अमेरिकी बाजारों में गिरावट

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में जोरदार गिरावट रही। डाओ जोन्स 764 अंक यानी 2.25 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 33,202.22 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 2.49 फीसदी की गिरावट के साथ 3,895.75 के लेवल पर बंद हुआ। इसी तरह, Nasdaq Composite 3.23 फीसदी तक कमजोर हुए और यह 10,810.53 के स्तर पर जाकर बंद हुए। इससे पहले बुधवार को भी अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुए।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story