×

UP Sona Chandi Ka Bhav: छुट्टी वाले दिन इस भाव है सोना चांदी, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें रेट

UP Sona Chandi Ka Bhav: लखनऊ सर्राफा बाजार में रविवार को सोने के दाम स्थिर हैं। शहर में 24 कैरेट सोना 66,250 रुपए 10 ग्राम पर है। जानिए अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स।

Viren Singh
Published on: 17 March 2024 2:47 AM GMT (Updated on: 17 March 2024 2:48 AM GMT)
UP Sona Chandi Ka Bhav: छुट्टी वाले दिन इस भाव है सोना चांदी, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें रेट
X

Sona Chandi Ka Bhav: यूपी की सर्राफा बाजार में 17 मार्च, 2024 को सोना व चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। रविवार को प्रदेश में सोना और चांदी के भाव में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है, लेकिन उसके बाद कीमती आभूषण के भाव सातवें आसमान पर बात कर रहे हैं। सोना स्थिर होने के बाद 66 हजार पार और चांदी 77 हजार पार पर रविवार को कारोबार कर रही है। ऐसे में अगर आप आज बाजार से सोना और चांदी को खरीदना चाहते हैं तो अधिक दाम चुकाने पड़ेंगे।

लखनऊ में सोना-चांदी के भाव

लखनऊ सर्राफा बाजार में रविवार को सोने के दाम स्थिर हैं। शहर में 24 कैरेट सोना 66,250 रुपए 10 ग्राम पर है, जबकि 24 कैरेट सोना 60,740 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसी तरह चांदी भी आज शहर में स्थिर है और यह 77,300 रुपये किलोग्राम पर कारोबार करती हुई दिखाई दे रही है।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

60,740 (22 कैरट)

66,250 (24 कैरट)

आगरा

60,740 (22 कैरट)

66,250 (24 कैरट)

नोएडा

60,740 (22 कैरट)

66,250 (24 कैरट)

गाजियाबाद

60,740 (22 कैरट)

66,250 (24 कैरट)

वाराणसी

60,740 (22 कैरट)

66,250 (24 कैरट)

मथुरा

60,740 (22 कैरट)

66,250 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से जानें भाव

बता दें कि भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। वहीं लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

जानिए कैसे तय होते हैं सोना चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story