×

Gold Silver Price: यूपी में सोना पहुंचा इस रेट्स पर, चांदी 77 हजार पार, जानें अपने शहर का भाव

UP Gold Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं होते हैं।

Viren Singh
Published on: 18 March 2024 1:34 AM GMT
Gold Silver Price
X

Gold Silver Price (सोशल मीडिया)  

UP Gold Silver Price: प्रदेश की सर्राफा बाजार में 18 मार्च, 2024 को सोना व चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। सोमवार यूपी में सोना-चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोना स्थिर होने के बाद 66 हजार पार ट्रेंड कर रहा है तो वहीं चांदी 77 हजार पार कारोबार कर रही है। ऐसे में अगर आप आज बाजार से इन कीमती आभूषणों को लेने का प्लान कर रहे हैं तो आपको अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी। तो आइए आपको बताते हैं आज के आपके शहर के नए सोना चांदी के रेट्स

लखनऊ में सोने का भाव

लखनऊ सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना का स्थिर है। इसके बाद 24 कैरेट सोना 66,250 रुपए 10 ग्राम पर है। वहीं 22 कैरेट सोना भी स्थिर है और यह 60,740 रुपये 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। शहर में आज दूसरा दिन है, जब सोना के दाम स्थिर हैं।

चांदी भी स्थिर

लखनऊ सर्राफा बाजार में आज चांदी के दाम भी स्थिर हैं। इसके बाद सोमवार को चांदी 77,300 रुपये किलो पर कारोबार कर रही है। इससे पहले रविवार को भी शहर में चांदी का यही रेट था।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

60,740 (22 कैरट)

66,250 (24 कैरट)

आगरा

60,740 (22 कैरट)

66,250 (24 कैरट)

नोएडा

60,740 (22 कैरट)

66,250 (24 कैरट)

गाजियाबाद

60,740 (22 कैरट)

66,250 (24 कैरट)

वाराणसी

60,740 (22 कैरट)

66,250 (24 कैरट)

मथुरा

60,740 (22 कैरट)

66,250 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से जानें भाव

बता दें कि भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। वहीं लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

जानिए कैसे तय होते हैं सोना चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story