×

Gold Silver Price Today: गिरे सोने के दाम, चांदी स्थिर, जानें आपके शहर में क्या 24 कैरेट गोल्ड का भाव?

Gold Silver Price Today: लखनऊ बुलियन मार्केट में शनिवार को सोने के दाम में गिरावट आई है। इसमें यह गिरावट दो दिन बाद आई है।

Viren Singh
Published on: 18 May 2024 1:33 AM GMT
Gold Silver Price Today
X

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today: यूपी सर्राफा बाजार में 18 मई को सोना-चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। बीते दो दिन की तेजी के बाद शनिवार को प्रदेश में लोगों को सोने के भाव से राहत मिली है। सोना 200 रुपये से अधिक प्रति 10 ग्राम टूटा है, जबकि चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे ऐसे में अगर आप सोना या चांदी (Gold Silver Rate Today की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो सोने के भाव से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन चांदी के लिए अधिक दाम खर्च करने होंगे।

सोना 200 रुपये टूटा

लखनऊ बुलियन मार्केट में शनिवार को सोने के दाम में गिरावट आई है। इसमें यह गिरावट दो दिन बाद आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 270 रुपये टूटा है और यह 73,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 250 रुपए कम होकर 67,750 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले इसमें शुक्रवार को तेजी का दौर था। तब 24 कैरेट सोना 770 रुपये महंगा होकर 74,170 रुपये 10 ग्राम पर था। 22 कैरेट सोना 700 रुपए उछलकर 68 हजार रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया था।

चांदी रॉकेट पर सवार के बाद स्थिर

लखनऊ सराफा बाजार में सोने की तुलना में चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं आया है। शहर में चांदी स्थिर होने के बाद 89,100 रुपये किलो पर है, जोकि इसका अब तक का उच्चतम स्तर है। शुक्रवार को चांदी 1500 रुपए किलो महंगी हुई थी और यह 89,100 रुपये किलो पर पहुंच गई थी। इससे पहले गुरुवार को यह 400 रुपये महंगी हुई थी और यह 87,600 रुपए किलो पर पहुंच गई थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

67,750 (22 कैरट)

73,900 (24 कैरट)

आगरा

67,750 (22 कैरट)

73,900 (24 कैरट)

नोएडा

67,750 (22 कैरट)

73,900 (24 कैरट)

गाजियाबाद

67,750 (22 कैरट)

73,900 (24 कैरट)

वाराणसी

67,750 (22 कैरट)

73,900 (24 कैरट)

मथुरा

67,750 (22 कैरट)

73,900 (24 कैरट)

यूं पता करें मिस्ड कॉल से भाव

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story