×

Gold Silver Price: यूपी में घट गए सोना-चांदी के रेट, जानिए आज अपने शहर में 24 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Silver Price:लखनऊ सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के दाम में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 230 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है।

Viren Singh
Published on: 19 March 2024 1:38 AM GMT
Gold Silver Price
X

Gold Silver Price (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price: यूपी में 19 मार्च को सोना और चांदी के लेटेस्ट रेट्स जारी हो गए हैं। मंगलवार को प्रदेश की सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव से लोगों को राहत मिली है। सोना जहां 200 रुपये अधिक टूटा है तो वहीं चांदी 300 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है। ऐसे में अगर आप आज बाजार सोना चांदी लेने जा रहे हैं तो कम पैसे खर्च करने होंगे।

लखनऊ में सोने का भाव

लखनऊ सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के दाम में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 230 रुपये घटकर 66,020 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसके अलावा 22 कैरेट सोना 210 रुपए कम होकर 60,530 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोमवार को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ था। तब 24 कैरेट सोना 66,250 रुपए 10 ग्राम व 22 कैरेट सोना 60,740 रुपये 10 ग्राम पर था।

लखनऊ में चांदी भी टूटी

लखनऊ सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में गिराटव आई है। मंगलवार को शहर में चांदी 300 रुपये किलो सस्ती हुई है। इसके बाद यह 77 हजार रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले सोमवार को शहर में चांदी का भाव 77,300 रुपये किलो पर था।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

60,530 (22 कैरट)

66,020 (24 कैरट)

आगरा

60,530 (22 कैरट)

66,020 (24 कैरट)

नोएडा

60,530 (22 कैरट)

66,020 (24 कैरट)

गाजियाबाद

60,530 (22 कैरट)

66,020 (24 कैरट)

वाराणसी

60,530 (22 कैरट)

66,020 (24 कैरट)

मथुरा

60,530 (22 कैरट)

66,020 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से जानें भाव

बता दें कि भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। वहीं लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

जानिए कैसे तय होते हैं सोना चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story