×

Stock market: BSE NSE के सेटलमेंट हॉलिडे में हुआ बदलाव, इस दिन बंद रहेगा बाजार; RBI का निर्देश

Stock market: निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत सार्वजनिक अवकाश में बदलाव की वजह से वित्तीय बाजार लेनदेन का निपटान 29 सितंबर, 2023 को होगा।

Viren Singh
Published on: 28 Sep 2023 6:26 AM GMT
Stock market
X

Stock market: (सोशल मीडिया) 

Stock market: अगर आप भारतीय स्टॉक मार्केट के निवेशक हैं तो यह खबर आप के लिए काफी महत्वपूर्ण है। दअरसल, भारतीय स्टॉक मार्केट के अवकाश में कुछ बदलाव हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE और नेशलन स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE ने अपने निपटान अवकाश (सेटलमेंट हॉलिडे) को अब 29 सितंबर कर दिया है। पहले यह 28 सितंबर को घोषित था। ईद-ए-मिलाद को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा अवकाश में बदलाव किया गया है, जिसके बाद एनएसई और बीएसई ने निपटान अवकाश को 29 सितंबर 2023 में स्थानांतरित कर दिया है। इससे पहले यह ईद-ए-मिलाद के लिए 28 सितंबर 2023 को निपटान अवकाश निर्धारित किया था।

आरबीआई ने दी जानकारी

इसको लेकर आरबीआई ने गुरुवार को अपने आधिकारिक सोशलअकाउंट 'एक्स' से जानकारी दी। कहा कि निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत सार्वजनिक अवकाश में बदलाव की वजह से वित्तीय बाजार लेनदेन का निपटान 29 सितंबर, 2023 को होगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस वजह से लिया फैसला

महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को ईद-ए-मिलाद के अवसर पर शुक्रवार (29 सितंबर, 2023) को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि यह निर्णय अनंत चतुर्दशी और ईद-ए-मिलाद (पैगंबर मुहम्मद की जयंती) एक ही दिन यानी 28 सितंबर को पड़ने के मद्देनजर लिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर कहा कि राज्य सरकार ने शुक्रवार 29 सितंबर को ईद-ए-मिलाद के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

ईद-ए-मिलाद की छुट्टी 29 सितंबर को

महाराष्ट्र सीएमओ ने आगे कहा कि ईद-ए-मिलाद की छुट्टी को 29 तारीख को स्थानांतरित कर दिया गया है, क्योंकि अखिल भारतीय खिलाफत समिति एक प्रमुख धार्मिक और सामाजिक संगठन ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से संपर्क किया था। आग्रह किया गया है कि शुक्रवार को सार्वजनिक छुट्टी पर विचार किया जाए, ताकि एक साथ होने वाले धार्मिक आयोजन अच्छे से पूरे हो सकें।

ताकि पुलिस कर सके उचित प्रबंधन

प्रतिनिधिमंडल ने अनुरोध किया है कि शुक्रवार, 29 सितंबर को छुट्टी घोषित की जाए, ताकि पुलिस दोनों दिन (28 और 29 सितंबर) जुलूसों के लिए व्यवस्था कर सके। राज्य सरकार ने शुक्रवार को भी सरकारी छुट्टी घोषित करने का फैसला किया है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story