×

Stock Market Update Today: हल्की गिरावट पर बाजार बंद, सेंसेक्स 103 अंक लुढ़का, निफ्टी 18000 पार

Stock Market Update Today: कारोबार में रही दिनभर उथल पुथल के बीच दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को गिरावट पर बंद हुए। यह बाजार में लगातार चौथी गिरावट थी।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 20 Dec 2022 10:00 AM GMT (Updated on: 20 Dec 2022 10:40 AM GMT)
Stock Market Update Today
X

Stock Market Update Today (सोशल मीडिया)  

Stock Market Update Today: वैश्विक बाजार से मिले खराब संकेतों की वजह से घरेलू शेयर बाजार में आज काफी उथल पुथल देखने को मिला। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ। यह गिरावट कारोबार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में रही। इससे पहले आज सुबह घरेलू शेयर बाजार हल्की गिरावट पर कारोबार की शुरुआत की थी, लेकिन जैसे दिन का कारोबार आगे बढ़ तो इंडेक्सों में गिरावट का आंकड़ा भी बढ़ता गया है। हालांकि शाम के वक्त हुई शेयरों में खरीदारी ने यह गिरावट का आंकड़ा कम कर दिया और बाजार ने लाल निशान पर क्लोजिंग की। शाम के समय सेंसेक्स 0.17 फीसदी तक टूटा तो वहीं निफ्टी 0.19 फीसदी तक गिरे।

मंगलवार शाम को बीएसई के सेंसेक्स में 103.90 अंक या 0.17 फीसदी की गिरावट रही और यह 61,702.29 के स्तर पर जाकर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई के निफ्टी में 35.15 अंक या 0.19 फीसदी की गिरावट रही और यह 18,385.30 पर जाकर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 11 शेयर लाल निशान पर बंद हुए,जबकि 19 शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

ऑटो इंडेक्स में सबसे अधिक टूटे

मंगलवार को कारोबार में अधिकांश शेयरों में बिकवाली रही, जिसके चलते निफ्टी के कई प्रमुख इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट ऑटो इंडेक्स में देखने को मिली और 0.77 फीसदी तक टूटे। इसके अलावा बैंक 0.12, फार्मा 0.22 फीसदी,एफएमसीजी 0.62 फीसदी और फाइनेंशियल इंडेक्स 0.29 फीसदी की गिरावट पर बंद हुए। हालांकि आईटी इंडेक्स बढ़त पर रहे और यह 0.20 फीसदी तक मजबूत हुए। इससे पहले आज सुबह आईटी इंडेक्स लाल निशान पर थे। वहीं, मेटल और मीडिया इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए, जबकि मेटल इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए।

टॉप गूनर्स व लूजर्स

टॉप गेनर्स की लिस्ट में मंगलवार को Adani Ent., TCS, RIL, IndusInd Bank, Axis Bank, ICICI Bank और UltraTech Cem. कंपनियां रही। वहीं, SBI Life, Eicher Motors, UPL, Tata Motors, HUL, Bharti Airtel और NTPC की कंपनियां है।

एशियाई बाजारों भी लुढ़का

प्रमुख एशियाई बाजारों में भी मंगलवार को बिकवाली का दौर रहा। SGX Nifty 0.47 फीसदी की गिरावट पर कारोबार किया तो 0.29 फीसदी की बढ़त पर रहे। स्‍ट्रेट टाइम्‍स 0.27 फीसदी, हैंगसेंग 0.80 फीसदी, ताइवान वेटेड 0.23 फीसदी और कोस्‍पी 0.68 फीसदी की गिरावट पर रहे। वहीं, शंघाई कंपोजिट में भी लुढ़का और यह 0.76 फीसदी तक कमजोर हुआ।

लगातार चार दिन अमेरिकी बाजार लुढ़का

अमेरिकी बाजार में बिकवाली खत्म होने का नाम नहीं ले रही। लगातार चार कारोबारी सत्र में बाजार गिरावट पर बंद हुए हैं। सोमवार को Dow Jones 163 अंकों की गिरावट पर बंद हुए। S&P 0.90 फीसदी टूटकर कर 3,817.66 पर जाकर बंद हुआ। वहीं, Nasdaq Composite 1.49 फीसदी कमजोर होकर 10,546.03 पर बंद हुआ।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story