×

Sona Chandi Ka Bhav: सोना रहा स्थिर, चांदी यूपी में लगातार दूसरे दिन टूटी, फटाफट चेक करें अपने शहर का रेट

Sona Chandi Ka Bhav: लखनऊ सर्राफा बाजार में चांदी के भाव से राहत का आज दूसरा दिया है। शनिवार को चांदी 500 रुपए सस्ती हुई है।

Viren Singh
Published on: 24 Feb 2024 1:37 AM GMT
Sona Chandi Ka Bhav
X

Sona Chandi Ka Bhav (सोशल मीडिया) 

Sona Chandi Ka Bhav: यूपी में बुलियन मार्केट में सोना चांदी के लेटेस्ट रेट्स जारी कर दिए गए हैं। 24 फरवरी, शनिवार को प्रदेश में जहां सोने के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ तो वहीं चांदी में गिरावट देखने को मिली है। आज चांदी के भाव 500 रुपये टूटे हैं, जिसके बाद यह 75 हजार रुपये से नीचे चली गई है। यह दूसरा दिन है, प्रदेश में चांदी के भाव से लोगों को राहत मिली है। ऐसे में अगर आप अपने शहर की सर्राफा बाजार से सोना चांदी लेने जा रहे हैं तो एक बार इसके ताजा रेट पता कर लें।

सोना स्थिर

लखनऊ में शनिवार को सोने के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। आज 24 कैरेट सोना 62,880 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना भी स्थिर है और यह 57,650 रुपये 10 ग्राम पर बना हुआ है। इससे पहले शुक्रवार को शहर में 24 कैरेट सोना 110 रुपए टूटकर 62,880 रुपये 10 ग्राम पर आ गया था। वहीं, 22 कैरेट सोना 100 रुपए सस्ता हुआ था और यह 57,650 रुपये 10 ग्राम पर था। गुरुवार को सोने के दाम में तेजी आई थी। तब 24 कैरेट सोना 180 रुपए उछलकर 62,890 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया था। इसी तरह, 22 कैरेट सोना 250 रुपये तेज होकर 57,750 रुपए 10 ग्राम पर आ गया था।

चांदी में 500 रुपये टूटी

लखनऊ सर्राफा बाजार में चांदी के भाव से राहत का आज दूसरा दिया है। शनिवार को चांदी 500 रुपए सस्ती हुई है, जिसके बाद यह 74,500 रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले शुक्रवार को इसमें 700 रुपए की गिरावट आई थी। और यह 75000 रुपये किलो पर आ गई थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

57,650 (22 कैरट)

62,880 (24 कैरट)

आगरा

57,650 (22 कैरट)

62,880 (24 कैरट)

नोएडा

57,650 (22 कैरट)

62,880 (24 कैरट)

गाजियाबाद

57,650 (22 कैरट)

62,880 (24 कैरट)

वाराणसी

57,650 (22 कैरट)

62,880 (24 कैरट)

मथुरा

57,650 (22 कैरट)

62,880 (24 कैरट)

ऐसे तय होते हैं गोल्ड के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story