×

Aaj Ka Mausam: दक्षिणी राज्यों में बारिश तो उत्तराखंड में बर्फबारी, देश में बदलते मौसम पर क्या कहा IMD ने?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम करवट बदलने लगी है। पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ने से आसपास के मैदानी इलाकों का तापमान भी गिरने लगा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिणी राज्यों कैसे तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश जारी है।

aman
Written By amanNewstrack Network
Published on: 31 Oct 2021 1:44 AM GMT
Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में बढ़ेगी सर्दी, केरल समेत इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, ऐसा होगा आज का मौसम
X

(फोटो साभार- ट्विटर) 

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम करवट बदलने लगी है। पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ने से आसपास के मैदानी इलाकों का तापमान भी गिरने लगा है। मौसम विभाग (Mausam Vibhag) के अनुसार दक्षिणी राज्यों कैसे तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश जारी है। आने वाले कुछ दिनों में भी वहां बारिश के आसार (Barish Ke Asar) नजर आ रहे हैं। उत्तराखंड की पहाड़ों में बर्फबारी (Barfbari) का दौर शुरू हो गया है। इस वजह से उत्तर प्रदेश, दिल्ली और सटे हरियाणा में रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। गुलाबी ठंड (Winter 2021) की शुरुआत हो चुकी है।

इस समय निम्न दबाव का क्षेत्र तमिलनाडु तट से सटे श्रीलंका से सटे बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर बनता हुआ देखा जा रहा है। अगले 48 घंटों में इसके पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है। एक संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैल रहा है। संबंधित चक्रवाती परिसंचरण से एक ट्रफ रेखा उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र इस वक्त दक्षिण- पूर्व अरब सागर के ऊपर बनता हुआ दिखाई दे रहा है।

अगले 24 घंटों के दौरान कैसा रहेगा मौसम का हाल?

मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के लिए देश के विभिन्न हिस्सों के बारे में जानकारी दी है। IMD के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में दक्षिणी राज्य तमिलनाडु और पुडुचेरी में मध्यम से भारी बारिश की संभावना (Barish Ki Sambhavna) है। जबकि, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल के कुछ हिस्सों और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार, झारखंड और गंगा से सटे पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

IMD के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले एक सप्ताह से रात के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली है। जबकि, सुबह सुहावने और दिन गर्म हो रहे हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून की देरी से वापसी (Monsoon Ki Vapasi) ने पहले पखवाड़े को थोड़ा गर्म और आर्द्र रखा। दिन और रात का तापमान आमतौर पर क्रमशः 30 और मध्य 20 डिग्री सेल्सियस के मध्य में बना रहता है। मानसून की वापसी के बाद हवा के पैटर्न में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। हवा में और अधिक ठंड के साथ आने वाले एक या दो सप्ताह में बदलाव में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।

कैसा रहा अब तक मौसमी हलचल?

बीते 24 घंटों के दौरान, मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान में बताया था, कि दक्षिणी राज्य तमिलनाडु के कई हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, केरल के साथ-साथ आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया था। कर्नाटक, पूर्वोत्तर भारत, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखी गई। देश के उत्तर पश्चिमी और मध्य भाग में तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं देखा गया।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story