×

Baloch Pakistan Army : बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना को बनाया निशाना, हमले में मरे कई पाक सैनिक

Baloch Pakistan Army : बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तान के सैनिकों पर हमला किया। इस हमले में पाकिस्तानी सेना के फ्रंटियर कोर की एक गाड़ी को उड़ा दिया।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 26 Sep 2021 2:21 PM GMT (Updated on: 26 Sep 2021 3:49 PM GMT)
Baloch insurgents
X

 बलूच विद्रोही (फोटो- सोशल मीडिया)

Baloch Pakistan Army : बलूचिस्तान प्रांत में बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तान को तगड़ा झटका दिया है। बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तान के सैनिकों पर हमला किया। इस हमले में पाकिस्तानी सेना के फ्रंटियर कोर की एक गाड़ी को उड़ा दिया। जिसमें चार पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए।

इस हमले के बारे में बताया जा रहा कि यह हमला शनिवार को हारनाई जिले के खोस्‍त इलाके में हुआ। बलूचियों के इस हमले की जिम्‍मेदारी पाकिस्‍तान में प्रतिबंधित 'बलूचिस्तान मुक्ति सेना' ने ली है।

आईईडी विस्फोटक से हमला

ऐसे में पाकिस्तानी के सूत्रों के अनुसार, हरनाई जिले के खोस्त क्षेत्र में शनिवार को 'फ्रंटियर कोर' (एफसी) के एक वाहन पर हमला हुआ। इस बारे में बताया जा रहा है कि जब एफसी के सैनिक गश्त लगा रहे थे, उसी समय उनके वाहन पर आईईडी विस्फोटक से हमला किया गया। इस हमले में चार सैनिकों की मौत हो गई। वहीं दो अधिकारियों के घायल होने की भी बात भी बताई जा रही।

फिलहाल इन घायल पाकिस्‍तानी सुरक्षाकर्मियों को नजदीक के एक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले में मारे गए सैनिकों में एक कैप्‍टन और लेफ्टिनेंट शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले शुक्रवार को अवरान जिले में हमला हुआ था, जिसमें दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी। जबकि 5 अन्‍य घायल हो गए थे। ऐसे में इन हमलो के जरिए बलूच विद्रोही बलूचिस्‍तान में चीनी परियोजनाओं का कड़ा विरोध कर रहे हैं। वहीं वे पाकिस्‍तानी सुरक्षा बलों और चीन के नागरिकों को अपना निशाना बना रहे हैं।

इस बारे में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, कुल जमीन के हिसाब से देखें तो बलूचिस्‍तान प्रांत सबसे बड़ा है और जातीय बलूच लोग पाकिस्‍तान की कुल जनसंख्‍या का 9 प्रतिशत हैं। वहीं उनका आपस में विभाजन रहा है और पश्‍तूनों के साथ उनकी प्रतिस्‍पर्द्धा रही है। और तो और पाकिस्‍तान की सियासत और सत्‍ता पर कब्‍जा करने वाले पंजाबियों से भी बलूचों का संघर्ष आए दिन होता रहा है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story