×

Chhath Puja: केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे मनोज तिवारी घायल, अस्पताल में भर्ती

छठ पूजा पर रोक के विरोध में अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे मनोज तिवारी घायल

Network
Newstrack NetworkPublished By Raghvendra Prasad Mishra
Published on: 12 Oct 2021 11:04 AM GMT
Manoj Tiwari ghayal
X

भाजपा सांसद मनोज तिवारी घायल (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Chhath Puja: पर्व और त्योहारों को लेकर भी सियासत तेज हो गई है। कोरोना संक्रमण (corona infection) के खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने जहां पर्व को सार्वजनिक स्थलों पर मनाने की रोक लगा दी है, वहीं भाजपा (BJP) की तरफ से इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। छठ पर्व को लेकर भाजपा की तरफ से शुरू की गई सियासी जंग अब तेज हो गई है। इसी क्रम में भाजपा नेताओं की तरफ से मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari Ghayal) को चोट लग गई है। उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) के आपातकालीन विंग में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari Ghayal) छठ पर्व पर लगी रोक को हटाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal today news) के घर के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। उनके साथ भाजपा के सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास के आसपास बैरिकेडिंग कर रखी थी, जिससे प्रदर्शनकारियों को सीएम आवास तक पहुंचने से रोका जा सके। बता दें कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार (Arvind Kejriwal Ki Khabar) ने इस वर्ष भी नदी किनारे और सार्वजनिक स्थलों पर छठ पर्व मनाने पर रोक लगा दी है।

जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारी जब मुख्यमंत्री आवास की तरफ बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें तितर बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तमाल किया। इस दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari Ghayal) बैरिकेड पर चढ़ गए, जहां से गिरने के बाद वह घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उनके कान में चोट आई है। उन्हें तुरंत सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Manoj Tiwari Ghayal - बता दें कि छठ पूजा बिहार में काफी प्रसिद्ध है। यहां इसका विशेष महत्व है। देश के अन्य हिस्सों में रहने वाले बिहारी इस त्योहार को काफी श्रद्धाभाव से मनाते हैं। दिल्ली में बड़ी आबादी बिहारियों की है। ऐसे में इस पर सियासत काफी तेज हो गई है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली में पूर्वांचलियों की तरफ से मनाए जाने त्योहार पर रोक लगाकर केजरीवाल सरकार ने निंदनीय कार्य किया है। भाजपा इस रोक को हटाने के लिए दिल्ली सरकार पर दबाव बना रही हैं। जबकि केजरीवाल सरकार का कहना है कि लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story